किसानों के हितों, भविष्य तथा जीवन यापन के साधन मुहैया करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार संकल्पित है

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: 02 सितम्बर 2018 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की जगह में आ रहे ग्राम दयानतपुर, रन्हेरा व नगला छीतर में किसानों से संवाद करते हुए कहा।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव रन्हेरा में नौजवानों के सवालों का जबाव देते हुए उन्हें समझाया कि ’’हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसके क्षेत्र में कोई बडा प्रोजेक्ट आये, जिससे नौजवानों को रोजगार मिले तथा वहां के निवासियों का जीवन स्तर उन्नत हो सके।
आज सालों के इंतेजार के बाद यह मौका जेवर क्षेत्र में आया है, जिससे हम अपने साथ-साथ प्रदेश के अन्य जनपदों व अन्य प्रांतों के नौजवानों का भी भला कर सकते हैं।
जेवर एयरपोर्ट के प्रभावित ग्राम नगला छीतर व नगला शरीफ खांन में छोटे किसान व खेती हर मजदूर भी अपने विस्थापन को लेकर चिंतित थे तथा किसान निजामुददीन और कल्लन खांन ने अपने भविष्य के प्रति चिंतायें व्यक्त करते हुए अपने विधायक से आश्वासन चाहा, जिस पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने स्पष्ट करते हुए समझाया कि ’’विस्थापन की नीति में पूरा प्रयास है कि विस्थापित होने वाले लोगों को उन्हीं के गांव के नाम से जाने जाये तथा उनका विस्थापन व्यवस्थित और पूर्ण विकसित जगह पर रोजगार के साधनों के साथ कराया जाए।
इसी प्रकार दयानतपुर गांव के बुजुर्गों ने भी अनेकों शंकाओं का समाधान अपने विधायक के साथ बैठकर किया।
रविवार का अवकास होने की वजह से आज भी विभिन्न ग्रामों के तकरीबन 118 किसानों ने लगभग 240 बीघा जमीन की सहमति दी।
अब तक कुल मिलाकर लगभग 1688 किसान 627 हैक्टेयर जमीन देने के लिए सहमति दे चुके हैं।

इस मौके पर हंसराज सिंह, बलभद्र सिंह, हरिओम सिंह, कालू सिंह, हरविन्द्र सिंह, किशोरी सिंह, करूनेश सिंह, मंजीत सिंह, ज्वाला शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, मुम्त्याज खांन, उमर मौहम्मद, कल्लन खांन, अबरार, यासीन खांन, सुम्मर, उदयवीर सिंह, मुकेश सिंह प्रधान, दीपक छौंकर, पवन सिंह, ललित सिंह, इसके अलावा पार्टी पदाधिकारी सुशील शर्मा, योगजीत सिंह, तारा सिंह पूर्व प्रधान, सूबेदार गनपत सिंह, हरकिशन शर्मा, धर्मेन्द्र सिवाच अनेक लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित