दिल्ली में मेयर की कुर्सी हथियाने के लिए घमासान, आप पार्टी और भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मर्यादाओं की हत्या।- अनिल भारद्वाज  

आम आदमी पार्टी और भाजपा की वजह से दिल्ली नगर निगम निगम संवैधानिक संकट से जूझ रहा है।– अनिल भारद्वाज

EROS TIMES DELHI – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव होने के दो महीने बाद भी आम आदमी पार्टी और भाजपा की सत्ता हथियाने की नूरा कुश्ती के कारण मेयर चुनाव नही हो पाने से दिल्ली नगर निगम निगम संवैधानिक संकट उत्पन्न होने जा रहा है, जिसके लिए दोनो बराबर की जिम्मेदार हैं।  भाजपा और आम आदमी पार्टी सदन की सत्ता की अलोकतांत्रिक लड़ाई का कांग्रेस विरोध करती है क्योंकि दिल्ली की जनता के हितों का नुकसान हो रहा है।  अनिल भारद्वाज ने यह बयान प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन दिया जिनके साथ कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन  अनुज आत्रेय और विक्रम लोहिया मौजूद थे।

श्री भारद्वाज ने कहा कि संशोधित डीएमसी एक्ट के तहत संवैधानिक तरीके से यदि एल्डरमैन को मेयर चुनाव में वोटिंग अधिकार है तब आम आदमी पार्टी इसका विरोध क्यों कर रही है। यदि उन्हें अधिकार नही है तो आम आदमी पार्टी ने 26 जनवरी को जब सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी कि तब उन्होंने एल्डरमैन के वोटिंग अधिकार के विरोध में अपनी बात सुप्रीम कोर्ट में क्यों नही रखी और बिना कारण 4 दिन पहले इन्होंने अपनी याचिका वापस क्यों ले ली।  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनो एक दूसरे पर पार्षदों की खरीद फरोख्त का आरोप लगा रहे है जिससे यह बात सिद्ध होती है कि दोनो दल पैसे के दम पर खरीद खरीद फरोख्त में लिप्त हैं और इनके पार्षद भी बिकने को तैयार हैं क्योंकि चुनाव से पूर्व उम्मीदवारों ने टिकट भारी रकम देकर लिए थे। उन्होंने कहा कि टिकट बेचने में आप पार्टी के लोग रंगे हाथों भी पकड़े गए थे। अनिल भारद्वाज ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के खिलाफ सदन और सड़कों पर गुंडा गर्दी कर मेयर चुनाव नही होने दे रही है जिससे निगम में संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न होने जा रही है क्योंकि निर्वाचित पार्षद शपथ के 30 दिनों के अंदर उन्हें अपना संम्पति ब्यौरा महापौर को देना होगा यदि 24 फरवरी तक यदि भाजपा और आम आदमी पार्टी में गतिरोध उत्पन्न रहने के कारण मेयर चुनाव नही होता है, तो कानूनी रुप से पार्षद स्वतः ही अयोग्यता का कारण बन जाऐंगे। क्योंकि 24 जनवरी को पार्षदों को शपथ दिलाई गई थी।

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो दल जान बूझकर एक सोची समझी साजिश के तहत सदन और सदन से बाहर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर लड़ाई लड़ रहे है ताकि दिल्ली की जनता के प्रति जवाबदेही से बच सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल के भ्रष्टाचार और 8 वर्षों से केजरीवाल सरकार की असफलताओं और भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए दोनो दल का विरोध जता रहे है जिससे उत्पन्न असमंजस की स्थिति को दिल्ली का मतदाता भुगत रहा है।

भारद्वाज ने कहा कि निगम चुनावों से पूर्व जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी ने गंदगी हटाने, कूड़े के पहाड़ों को एक महीने में हटाने का वायदा किया, उसकी शुरुआत तो दूर दोनो कुर्सी की लड़ाई में उलझ रहे सदन की गरिमा को धूमिल कर रहे है। तीन प्रयासों में भी मेयर चुनाव नही होना लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उलंघन है जिससे निगम में संवैधानिक संकट उत्पन्न होने जा रहा है, क्योंकि इतिहास में ऐसा पहले कभी नही हुआ है।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस