खंडहर पड़े मोहल्ला क्लीनिक की झूठ की रेवड़ी की सच्चाई जनता के सामने है, केजरीवाल लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है, स्वास्थ्य मॉडल भी ढह गया है- देवेंद्र यादव

EROS TIMES: नई दिल्ली- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान अरविन्द केजरीवाल के स्वास्थ्य मॉडल की सच्चाई को जानने के लिए मौहल्ला क्लीनिक में गए, वहां लोगों से मिले। लोगों ने अपनी परेशानी सांझा की, बताया कि मौहल्ला क्लीनिक में न डॉक्टर है, न दवाइयां है, न टेस्ट होते है और मौहल्ला क्लीनिक के इर्द गिर्द गंदगी के ढेर लगे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी चरमरा चुकी है कि जब किसी गरीब परिवार में कोई बीमार होकर सरकारी अस्पताल जाता है, उसका इलाज न करके उसे प्राईवेट अस्पताल रेफर कर दिया जाता है, जहां इलाज कराने के लिए उसके पास पैसा नही है। केजरीवाल के शासन में गरीब चौतरफा मर रहा है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में जो झूठ की रेवड़ी दे रहे है उसकी सच्चाई लोगों के सामने आ चुकी है लोगों को मौहल्ला क्लीनिक की सच्चाई पता चल गई है। 200 टेस्ट मुफ्त करने का वादा था, पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार बताए कि 1000 मोहल्ला क्लीनिक खोलने के वादे किया था, लेकिन आज आधे मोहल्ला क्लीनिक भी नही शुरु किए है जो सुचारु रुप से कार्य तक नही कर रहे है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने कांग्रेस शासनकाल में सुचारु रुप से चल रही 1396 डिस्पेंसरियों में से अधिकतर बंद करके मौहल्ला क्लीनिक पर काम किया जबकि इन डिस्पेंसरियों में सरकारी कर्मचारी कार्यरत थे और मौहल्ला क्लीनिक आम आदमी पार्टी के वालियंटरों के घरों में परिचालन हो रहा है, इनमें असुविधाओं के कारण दिल्ली के गरीब लोग परेशान है। कोविड महामारी के दौरान केजरीवाल सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था का मॉडल की पोल पहले खुल चुकी है जब लोगों सांसों के लिए तरस रहे थे और दिल्ली कोविड से मरने वालों की गिनती में सबसे उपर रहा।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुफ्त की रेवड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई लोग जानते है। क्योंकि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों को कुछ सीमित दवाएं लिखने के लिए मजबूर किया जा रहा है और वो भी अस्पताल में उपलब्ध नही होती। ऑपरेशन होना बंद हो गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में अस्पतालों में 19571 बेड जोड़े गए जबकि केजरीवाल सरकार के शासन काल में केवल 9590 बेड जोड़े गए। केजरीवाल सरकार बताए कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए 30,000 अतिरिक्त बेड मुहैया कराने के वादे का क्या हुआ?

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस