भूखमरी की कगार पर अनशन पर बैठे मार्शलों की पुर्ननियुक्ति न करके आतिशी सरकार उनके पेट पर लात मार रही है। – देवेन्द्र यादव

EROS TIMES: नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के आदेश के बाद डीटीसी मार्शलों को पदमुक्त करने बाद उन्हें बेरोजगार करने वाली आम आदमी पार्टी और भाजपा इनकी पुनः नियुक्ति को 2025 दिल्ली विधानसभा चुनावों में भुनाने के चक्कर में इनके घरों के चूल्हे बुझा रही है। अपने परिवारजनों के भरण पोषण से परेशान डीटीसी मार्शलों भाजपा और आम आदमी पार्टी की राजनीति का शिकार हो रहे है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि बर्खास्त 10,000 बस मार्शलों को 1 नवंबर तक बहाल करने के उपराज्यपाल के निर्देश के बावजूद, आम आदमी पार्टी की सरकार ने अभी तक उपराज्यपाल के आदेश का पालन नहीं किया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने मार्शलों को फिर से नियुक्त का मामला एक बार फिर एलजी के पाले में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी पुर्ननियुक्ति की मांग को लेकर अनशन पर बैठे मार्शल भूखमरी की कगार पर है लेकिन आतिशी सरकार के कानों पर जूं नही रेंग रही है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि केजरीवाल और सीएम आतिशी मार्शलों के जीवन के साथ खेल रहे हैं क्योंकि आतिशी ने आज दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए एलजी से मार्शलों को बहाल करने की “मंजूरी“ मांगी, जबकि एलजी ने आम आदमी पार्टी की सरकार को ऐसा करने का निर्देश पहले ही दिया हुआ है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि केजरीवाल ने मार्शलों की अनैतिक रुप से नियुक्ति की थी और उन्होंने ही उन्हें पिछले साल बर्खास्त कर दिया था, फिर भी आप विधायकों ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में मार्शलों के मुद्दे पर हंगामा किया और दो दिवसीय सत्र को बाधित करने के लिए आतिशी के पास 12 सीएजी की लंबित रिपोर्ट को सदन पटल पर रखने ध्यान हटाने की कोशिश की, जबकि यह सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और कदाचार को उजागर करती है।
देवेन्द्र यादव ने कहा कि केजरीवाल पहले मार्शलों को अनैतिक रुप से अधूरी अस्थाई नौकरी देते है, फिर उनको अपने आदेश के बर्खास्त करते है, फिर जेल से बाहर आने के बाद बयान देते है मैं बाहर आ गया हूॅ, मार्शलों की बहाली मैं करवाउॅगा। लेकिन आज तक तक मार्शलां की स्थाई नियुक्ति को कोई फैसला लेने में सरकार नाकाम रही है। भाजपा और आम आदमी पार्टी मार्शलों पर राजनीति करके इनसे झूठे वादे और दावे किए है। दिल्ली कांग्रेस मांग करती है कि तुरंत मार्शलों की बहाली की जाए।

 

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला