आवाम की दशकों पुरानी मांग पूरी होने का समय आया

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:  जैसा कि विदित ही है कि जेवर क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए कोई भी राजकीय कन्या महाविद्यालय नही था, जिसके अभाव में बच्चियां इंटर के बाद महाविद्यालय के दूर होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त नही कर पाती थी।
उसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जनता से चुनाव में वायदा किया था कि ’’विधायक बनने के बाद जेवर में बच्चियों के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय की स्थापना करायी जायेगी।’’
चुनाव में किया गया वह वायदा दिनांक 07 दिसम्बर 2019 को जेवर में प्रथम राजकीय कन्या महाविद्यालय की स्थापना होने से पूरा होने जा रहा है, जिसका शिलान्यास उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा करेंगे।
जिसमें विशिष्ट अतिथि नागरिक उडडयन व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल नन्दी के अलावा राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर भवगती प्रसाद शर्मा व नवाब सिंह नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर व जिलाध्यक्ष विजय भाटी भी शिरकत करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के पूर्व मंत्री व गौतमबुद्धनगर के सांसद मा0 महेश शर्मा जी करेंगे।
जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुद्धनगर के अलावा कार्यक्रम में आरपी सिंह, एसएन पांडे संयुक्त निदेशक, व श्रीमति अमृता सिंह डिप्टी डायरेक्टर, अल्पसंख्यक कल्याण एंव वक्फ बोर्ड भी मौजूद रहेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति के साथ सुलभ संदर्भ हेतु कार्यक्रम का पम्फलेट भी संलग्न किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 11 views
    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 7 views
    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    • By admin
    • May 11, 2026
    • 84 views
    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 15 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 16 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 13 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन