जनता से किये गये वादे हो रहे हैं पूरे- धीरेन्द्र सिंह

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:   जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 30 नवम्बर 2018 को जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्राम ठसराना, धनौरी, ऊंची दनकौर व अटटा गूजरान में जन समस्या निस्तारण व विकास कार्यों के शुभारम्भ के मौके पर कहा। इस अवसर पर ग्राम ठसराना में 70 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले ठसराना-चूहडपुर संपर्क मार्ग के निमार्ण से जनपद गौतमबुद्धनगर के दर्जनों गांव, सीधे जनपद बुलन्दशहर व मांट ब्रांच की नहर से जुड जायेंगे तथा जिसका शिलान्यास भी गांव के 90 साल के बुजुर्ग डिब्बनलाल शर्मा के हाथों कराया।

इसी प्रकार दनकौर में स्थित 700 साल पुरानी लुत्फुल्लाह साह की दरगाह, जहां हजारों लोग दूरदराज से आते हैं, के संपर्क मार्ग का शिलान्यास भी सोनम मिश्रा के हाथों से कराया।
धनौरी में भी 09 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित होने वाले जुनैदपुर की मढैया को जोडने वाले संपर्क मार्ग का भी शुभारम्भ किया।

इसके अलाबा अट्टा गुजरान गाँव में भी लगभग 49 लाख रूपये की धनराशि से विकास कार्य शुरू कराये।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बुजुर्गों व नौजवानों के साथ बैठकर उनसे बेबाक वार्तालाप करते हुए कहा कि ’’चुनाव के समय विकास को लेकर जो वायदे मैंने किये थे, उन सभी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पूरा किया जा रहा है तथा मैं आपके विश्वास को कायम रखते हुए ऐसी योजनाओं को क्षेत्र में स्थापित करने में लगा हुआ हूॅ, जिससे क्षेत्र की तरक्की व नौजवानों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।”

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित