चैलेंजर्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू किया “द पावर ऑफ़ शी” अभियान

EROS TIMES: नोएडा भंगेल स्थित कन्या इंटर कॉलेज में बच्चियों एवं महिलाओं को मासिक चक्र के प्रति जागरूक करने हेतु चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका मुख्य आकर्षण 81 फीट लंबा व 29 फीट चौड़ा और 15000 सैनिटरी पैड से महिला सशक्तिकरण का चिन्ह बनाकर माहवारी के दौरान होने वाले संक्रमण से बचाव के प्रति छात्राओं को जागरूक कर सशक्त किया। माहवारी कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ शालिनी ने कहा इस कार्यशाला को आयोजित करने का उद्देश्य बच्चियों में माहवारी जैसे विषयों पर शर्म को मिटा उनमें इसके प्रति आत्मविश्वास पैदा करना था कि ये कोई शर्म नहीं उनकी ताकत है। चैलेंजर्स ग्रुप से रश्मि परामर और सीमा ने बताया कि माहवारी जैसे विषयों पर जागरूकता इसलिए भी जरूरी है ताकि इस चक्र में प्रवेश करने वाली बच्चियाँ अपनी बात बेबाकी से समाज और अपने परिवार के समक्ष रख सकें। जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था की ओर से सोनी व इशू ने प्रतिभागियों को माहवारी के समय बरतने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। जिसमें चैलेंजर्स ग्रुप की ओर से यूनिचार्म के सहयोग से 1200 छात्राओं को 6000 निशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किये गए। इस दौरान कार्यशाला में संस्था की सीमा, रश्मि परमार, सोनी, नेहा, रेणुका, गीतिका, शैलेंद्र, वैष्णवी, शेखर, रोशन, सौरभ के साथ ही अन्य लोग शामिल रहे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस