देवेन्द्र यादव वाल्मीकि जयंती पर लाल किले से पंचकुइयां रोड़ तक निकाले जाने वाली शोभा यात्रा में शामिल हुए

EROS TIMES: नई दिल्ली अक्टूबर, 2024- वाल्मीकि प्रगट दिवस जन्म उत्सव कमेटी के तत्वाधान में लाल किले से वाल्मीकि जी की विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शोभा यात्रा में मुख्य रुप से शामिल हुए और जगद गुरु शंकराचार्य जी वाल्मीकि मंदिर पंचकुइयां रोड महर्षि के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित किया और वाल्मीकि समाज को शुभकामनाएं दी। शोभा यात्रा का आयोजन वाल्मीकि चौधरी सरपंच कमेटी और शोभा यात्रा के संरक्षक पूर्व विधायक जय किशन ने किया।

महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर आधारित झांकियां सहित शोभायात्रा लाल किले से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए ऐतिहासिक वाल्मीकि मंदिर पंचकुइयां रोड पर समाप्त हुई।
शोभा यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, शोभायात्रा के संरक्षक जय किशन मुख्य रुप से शामिल हुए।

कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष चौधरी रमेश, उपाध्यक्ष चौधरी पंडित दुर्गादास, महासचिव मनीष रुखड़, चौधरी भोला पहलवान, रामे खलीफा, विशाल ढकोलिया, चौधरी कमर सिंह इनकी देखरेख मे आयोजन किया गया महर्षि वाल्मीकि के अनुयाई उपस्थित थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि वाल्मीकि समाज का आज दिल्ली में सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है सफाई का काम ठेके पर दिया जा रहा है कई वर्ष हो गए हैं और स्वच्छता कर्मचारी ही दुखी है उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और उनके जायज मांगों को नहीं माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों के अधिकारों और हितों की रक्षा की है और भविष्य में उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई भी लड़ेगी।

पूर्व विधायक जयकिशन ने अपने संचित संबोधन में कहा कि आदि पुरुष महर्षि वाल्मीकि हम सभी के आराध्य हैं  रामायण जैसे ग्रंथ की रचना करके उन्होंने हमें बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया है हम कृतियों को छोड़कर उनके दर्शन मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए उन्होंने समाज के लोगों से अपील की वह आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उन्हें लगन और मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित करें। चौ० सरपंच कमेटी व प्रगट दिवस कमेटी के लोगों ने जगद गुरु शंकराचार्य जी के पधारने पर भूरी-भूरी प्रशंसा करते हैं और समाज के लोग जगद गुरु शंकराचार्य जी का आभार व्यक्त किया ।

समस्त वाल्मीकि समाज के सीनियर बुद्धिजीवियों ने सर्व सममिति से दोनों प्रस्ताव पास किया जयकिशन, चौधरी रमेश प्रधान, चौधरी दुर्गादास, मनीष रुखड़, राजेन्द्र सिंह ढाका, बृजमोहन पवार, मास्टर रणवीर बिडलान, विजय एन.डी.एम.सी., विजय खान मार्किट, संजय कामवाल, ने कार्यक्रम में आए सभी अनुयाई तथा कार्यक्रम के आयोजन में भागीदारी करने वाले संगठनों तथा पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस