20 लाख की फिरौती मांगने वाले की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

Eros Times: गाजीपुर भाजपा नेता और जंगीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी गुप्ता को एक बदमाश के द्वारा व्हाट्सएप मैसेज के से बीते अगस्त माह के 30 तारीख को धमकी भरे लहजे में 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई और रुपए नहीं देने पर पूरे परिवार को कच्चा चबा जाने के साथ ही विद्यालय को भी जला देने का मैसेज दिया गया था इस घटना के बाद से ही पूर्व चेयरमैन का पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। जहां पर चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता के द्वारा दर्जनों व्यापारियों के साथ जंगीपुर थानाध्यक्ष को तहरीर भी दिया गया था

लेकिन लगभग तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होता देख एक्शन में आए भाजपा नेताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से इस मामले को लेकर मुलाकात किया इस संबंध में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश में जहां बाबा की सरकार है गुंडे मवाली प्रदेश छोड़ चुके हैं या जेल में है माफियाओं पर प्रदेश की पुलिस कहर बनकर टूट रही है ऐसे में ऐसा कौन सा माफिया है जो व्हाट्सएप के जरिए खुलेआम आज भी फिरौती मांग रहा है तीन दिन बीत जाने के बाद भी जहां पुलिस अब तक यह पता लगा पाने में भी फेल है कि इस नंबर का प्रयोग करता कौन है जबकि मेरे द्वारा प्रमाण प्रस्तुत भी किया गया है इस घटना के बाद व्यापारी समाज पूरी तरह से लामबंद है।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश सिंह ने कहा कि आज प्रदेश और केंद्र में बीजेपी की सरकार है लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारी पुलिस विभाग में भी ऐसे हैं जो सरकार की किरकिरी कराने से बाज नहीं आ रहे हैं उनकी कार्यशैली पर बार-बार सवाल उठता रहता है वरना पूरे प्रदेश में जहां माफिया अपनी जान की भीख मांग रहे हैं छूट भैया बदमाश या तो दुनिया छोड़ चुके हैं या फिर जेल में अपना ठिकाना बनाने को मजबूर है ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी और फिरौती की मांग करने वाले पर अब तक कार्यवाही नहीं हो पाना गाजीपुर की पुलिस पर सवाल बना हुआ है अगर जल्द से जल्द इस मामले का पर्दाफाश नहीं होता है तो जनपद की पुलिस का काला चिट्ठा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम किया जाएगा इस संबंध में गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि इस मामले में जो भी अपराधी है उसे पर दो से तीन दिन में गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।इस मौके पर जिला अधिकारी और एस पी से मिलने वालों में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र राय, विधानसभा जंगीपुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कुंवर रमेश सिंह पप्पू, वरिष्ठ भाजपा नेता संकठा बाबा, श्यामलाल मद्देशिया सहित दर्जनों की संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता मौजुद रहे।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 8 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया