सैनिक अनिल कुमार सिंह के नाम पर रखा जायेगा मार्ग का नाम- धीरेन्द्र सिंह

नोएडा:EROS TIMES: सैनिक अनिल कुमार सिंह के नाम पर रखा जायेगा मार्ग का नाम
जैसा कि विदित ही है कि विगत दिनों सडक दुर्घटना में मारे गये भारतीय सेना के राजपूत रेजीमेंट के सैनिक अनिल कुमार सिंह जोकि जम्मू कश्मीर के सोफियान में तैनात थे, के गांव बल्लभनगर उर्फ कर्रोल जाकर को विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने शोक संतृप्त परिवार के साथ बैठकर, उनका दुख साझा किया तथा सरकार व शासन से मिलने वाली सभी संभव सहायता कराये जाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र के नौजवानों में लोक प्रिय तथा सभी को फौज में भर्ती होने की प्रेरणा देने वाले अनिल कुमार सिंह के नाम पर गांव में बनने वाले एक मार्ग का नाम भी रखा जायेगा, जिससे सदैव उसका नाम लोगों की जुबान पर रहे।

जैसा कि विदित ही है कि विगत वर्षों में ग्राम विकास तथा सैक्टरों के रखरखाव आदि को लेकर निरंतर लोगों की समस्यायें जनप्रतिनिधियों को प्राप्त हो रही हैं, उसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में एक बैठक आहूत की तथा उपरोक्त कार्यों में बिना विलंब किये धरातल पर लाये जाने के लिए निर्देशित किया।
एक घंटे चली इस बैठक के पश्चात तय हुआ कि ग्राम पचायतन, नटों की मढैया कासना, पतला खेडा, जानीपुरा आदि अनेकों गांवों के कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ करा दिये जायेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अन्तर्गत आने वाले उन सभी गांवों में शमशान व कब्रिस्तान नही है, वहां आगामी 03 माह में कार्य प्रारम्भ हो जायेंगे।

अधिकतर गांव के प्राक्कलन तैयार हो चुके हैं तथा 07 करोड 50 लाख रूपये की लागत से इनमें प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त किया जायेगा। गांवों के पंचायत घर तथा खेल के मैदानों को बनवाये जाने के लिए भी शीघ्र कार्य योजना तैयार कर, घरातल पर लाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनरल मैनेजर के.के.सिंह, राजीव त्यागी, डोरीलाल वर्मा, आनन्द मोहन सिंह आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।
इससे पूर्व जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर ब्लाॅक के गांव रामपुर बांगर व बल्लभनगर उर्फ कर्रो कर्रोल गांवों का दौरा कर, जनचैपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया तथा ग्राम रामपुर बांगर में लगभग 40 लाख व ग्राम कर्रोल में 22 लाख रूपये की लागत से विकास कार्यों का शुभारम्भ भी कराया।

कासना स्थित भाजपा के कार्यालय पर जनसमस्या निस्तारण के साथ-साथ नगर का भ्रमण कर, ग्रामवासियों से मुलाकात के साथ-साथ महिलाओं द्वारा विगत कई वर्षों से बने हुये अपने मकानों पर प्राप्त हुये नोटिसों के बारे में भी बताया गया, जिसके समाधान हेतु जेवर विधायक ने सम्बन्धित विभाग से वार्ता कर, समाधान कराये जाने का पूर्ण आश्वासन दिया। कासना में ही 54 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत घर का भी शुभारम्भ कराया।

  • Related Posts

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 4 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’