दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म ‘चेंगिज’ का संगीत और ट्रेलर हुआ लॉन्च

EROS TIMES:हाल ही में आनेवाली फिल्म ‘चेंगिज’ का ट्रेलर और संगीत लॉन्च का कार्यक्रम दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाजा में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान एक मनोरंजक कथानक और एड्रेनालाईन पंपिंग एक्शन दृश्यों के साथ अंडरवर्ल्ड के विस्तार की खोज करने वाली इस फिल्म के मनोरंजक ट्रेलर के साथ नेटिज़न्स को न केवल प्रभावित किया, बल्कि सुपरस्टार जीत के एक नए अवतार को भी सामने लाया।हाल ही में आनेवाली फिल्म ‘चेंगिज’ का ट्रेलर और संगीत लॉन्च का कार्यक्रम दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाजा में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान एक मनोरंजक कथानक और एड्रेनालाईन पंपिंग एक्शन दृश्यों के साथ अंडरवर्ल्ड के विस्तार की खोज करने वाली इस फिल्म के मनोरंजक ट्रेलर के साथ नेटिज़न्स को न केवल प्रभावित किया, बल्कि सुपरस्टार जीत के एक नए अवतार को भी सामने लाया।

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अपनी खुशी साझा करते हुए बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार जीत ने कहा, ‘दिल्ली से इतना प्यार और गर्मजोशी मिलना बहुत ही शानदार अहसास है। मैं फिल्म के ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रगुजार हूं और अब इस फिल्म को परदे पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’ बता दें कि दर्शकों की प्रतिक्रिया 21 अप्रैल को फिल्म के रिलीज होने पर ही मिलेगी। सुपरस्टार जीत की पत्नी सलमान खान की फैन है जीत की फिल्म भी सलमान के फिल्म के साथ ही रिलीज हो रही है ऐसे में उनकी पत्नी पहले कौन सी फिल्म देखेगी के सवाल पर जीत ने कहा वह सलमान की फैन है लेकिन प्यार मुझसे करती हैं इसलिए वह मेरी फिल्म पहले देखेंगी

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सुष्मिता चटर्जी ने बताया ‘मेरा दिल आज कृतज्ञता और खुशी से भर गया है। ट्रेलर लॉन्च के लिए दिल्ली में हमें जितना प्यार मिला है, वह मेरी कल्पना से परे है और ट्रेलर के लिए इस तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया निश्चित रूप से दिल को छू लेने वाली है।

वहीं निर्देशक राजेश गांगुली ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य दर्शकों के लिए कुछ नया लाना और जीत को एक नई रोशनी में दिखाना था। ट्रेलर लॉन्च हमारे लिए खुशी का पल था और हमने हर पल को जिया है। अब तो बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर का इंतजार है।’
बता दें कि जीत गोपाल मदनानी और अमित जुमरानी द्वारा निर्मित ‘चेंगिज़’ का निर्देशन राजेश गांगुली ने किया है। उन्होंने ही संवाद और पटकथा पर भी काम किया है। नीरज पांडे और राजेश गांगुली लिखित कहानी पर आधारित यह फिल्म 21 अप्रैल को ईद पर रिलीज होगी।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन