दबंगों ने सेल्समैन को पीटा मुकदमा दर्ज

EROS TIMES: मरदह शराब नहीं देने पर सेल्समैन को ईट पत्थर व लाठी डंडे से मारपीट कर लहुलुहान करने का मामला प्रकाश में आया है । खबर है कि मरदह थाना क्षेत्र के‌ मरदह-कासीमाबाद बाईपास मार्ग पर जागोपुर गांव के सामने स्थित सरकारी ठंडी वियर दुकान के सेल्समैन दीपक कुमार 32 वर्ष को पिता-व दो पुत्रों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल दीपक कुमार वृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे अपने दुकान के पास बैठा था की उसी वक्त एक व्यक्ति पहुंचा जिसने‌ बीयर‌ के सेल्समैन से देशी शराब की मांग किया तो उसने कहा कि वह यहां नहीं मिलती है वह बगल वाली दुकान में है जो दस बजे खुलेगी तो मिलेगा फिर उक्त व्यक्ति ने पैसा अधिक देने का लालच देते हुए शराब मांगने लगा जिसपर सेल्समैन ने नियम का हवाला देते हुए शराब देने से साफ इंकार कर दिया जिससे बाद दबंग आगबबूला हो कर गाली गलौज करते हुए अपने दो पुत्रों को घर से बुलाकर सेल्समैन दीपक कुमार को ईट पत्थर व लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए जब उक्त सेल्समैन ने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग मौके के लिए दौड़ पड़े जिसके बाद तीनों आरोपी मौके की नजाकत को देखते हुए भाग खड़े हुए, गंभीर रूप से घायल जमीन पर गिरे सेल्समैन को ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।इस संबंध में सेल्समैन दीपक कुमार ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर नरवर गांव निवासी साहिल राम,यश कुमार,व मुन्ना राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

  • admin

    Related Posts

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन