लवकुश रामलीला: सीता हरण का मार्मिक मंचन

दिल्ली:EROS TIMES:  दुनिया की सबसे बड़ी लवकुश रामलीला की ओर से लाल किला मैदान में मंचित किया जा रहा लीला मंचन के पांचवें दिन हिंदू महाकाव्य ‘रामायण’ के सबसे नाटकीय दृश्यों में से एक सीता हरण का मार्मिक चित्रण किया गया।
लवकुश रामलीला कमेटी के कलाकारों ने बहुत ही गंभीर एवं गहन तरीके से इस दृश्य का मंचन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों को बहुत रोमांचित किया। बता दें कि रामलीला में अंगद हसीजा जहां भगवान राम काकिरदार निभा रहे हैं, वहीं शिल्पा रायजादा के हिस्से में सीता का किरदार आया है। नारद के रूप में राजेश पुरी लोगों को लोटपोट कर रहे हैं, लंकाधिपति रावण के किरदार से पुनीत इस्सर लोगों में खौफ पैदा कर रहे हैं।

पांचवें दिन की लीला में सीता हरण के अलावा रामलीला के कलाकारों ने भगवान राम, लक्ष्मण और सीता जी की आगस्त्य मुनि के आश्रम की यात्रा की कहानी भी सुनाई।
इसके अलावा रावण की बहन सूर्पणखा की ओर से लक्ष्मण के साथ अपने विवाह के प्रस्ताव एवं इसके बदले में लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा की नाक को अपनी तलवार से काटने के दृश्य का भी मनोहारी मंचन किया गया।

भगवान राम और लक्ष्मण से बदला लेने की भावना के साथ आया खरदूशन जहां मौत को प्राप्त हुआ, वहीं राक्षस रावण ने सीता का अपहरण कर लिया और उन्हें लंका स्थित अशोक वटिका में ले गया।
इसी के साथ रामलीला में जटायु मोक्ष की कहानी, रावण के साथ उनकी लड़ाई, उसका घायल होना, रावण द्वारा सीता जी के हरण के बारे में भगवान राम को सूचित करना जैसे दृश्य भी लोगों को लुभा गए।

इससे पहले दुनिया के सबसे बड़े रामलीला के चौथे दिन कलाकारों की टीम ने भगवान राम की बारात, राम-सीता-लक्ष्मण के वनवास पर जाने, कैकेई और मंथरा के बीच वार्तालाप, भरत को अयोध्या का राजा बनाने के लिए दशरथ और कैकेई के बीच चर्चा, भगवान राम के साथ निशाद राज की बैठक आदि का मंचन किया गया था।

लवकुश रामलीला कमेटी दिल्ली की सबसे पुरानी समितियों में से एक है।
अपनी स्थापना के बाद से ही समिति दिल्ली के लाल किला में रामलीला का आयोजन कर रही है। 40 वर्षीय लवकुश रामलेला 10 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जो 21 अक्टूबर तक चलेगा।

  • Related Posts

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 75 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 35 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 17 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर