लूट की कहानी बयां करती ‘द हीस्ट 24 मई, 2024 को‌ रिलीज के लिए है तैयार

Eros Times: आपने‌ लूट पर आधारित कई फ़िल्में देखी होंगी मगर 24 मई, 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने‌ जा रही फ़िल्म‌ ‘द हीस्ट’ कई मायनों में उन सबसे अलग है. आदित्य अवांधे निर्देशित और निकिता चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई फ़िल्म ‘द हीस्ट’ की रिलीज़ की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. लूट और धोखाधड़ी पर आधारित सस्पेंस-थ्रिलर फ़िल्म ‘द हीस्ट’ एक फ़िल्म के तौर पर आपको एक ऐसा अनुभव प्रदान करेगी जिसे आपने इससे पहले कभी महसूस नहीं‌ किया होगा।

‘द हीस्ट’ एक आधुनिक‌ किस्म‌ की सस्पेंस-थ्रिलर फ़िल्म है जिसकी कहानी आज के दौर की एक आधुनिक रॉबिनहुड अनन्या के इर्द-गिर्द घूमती है. जल्द ही डार्क वेब के ज़रिए उसकी मुलाकात एक शातिर लुटेरे नील से होती है. फिर शुरू होता है सस्पेंस और रोमांच का ऐसा सिलसिला जो यकीनन आपको एक बेहद अलग किस्म की फ़िल्म देखने की संतुष्टि प्रदान करेगा।

‘द हीस्ट’ में सिद्धांत कपूर और सुमन राव जैसे बेहद प्रतिभाशाली कलाकार मुख्य भूमिकाओं में‌ नज़र आएंगे. फ़िल्म‌ में एक्टर नाद सैम सशक्त अंदाज़ में अपना डेब्यू करते हुए नज़र आएंगे. इस फ़िल्म का निर्माण फ़रहीन वेनकपाह और यश मोधावे ने साझा तौर पर‌ किया है. फ़िल्म में कहानी का अंदाज़-ए-बयां और तमाम कलाकारों के परफॉर्मेंस इस क़दर उम्दा हैं कि आप यह फ़िल्म देखकर दांतों तले उंगलियां  चबाने पर मजबूर हो जाओगे।

फ़िल्म के निर्देशक आदित्य अवांधे ने फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर अपनी उत्सुकता जताते हुए कहा,‌”हम दर्शकों के सामने ‘द हीस्ट’ को रिलीज़ किये जाने को लेकर काफ़ी रोमांचित महसूस कर रहे हैं. यह एक ऐसी सस्पेंस-थ्रिलर फ़िल्म है जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी. हमें यकी‌न हैं रोमांच से भरपूर हमारी यह फ़िल्म दर्शकों को काफ़ी पसंद आएगी.”

इसमें कोई दो राय नहीं है कि जैसे-जैसे फ़िल्म की रिलीज़ की तारीख़ करीब आ रही है, वैसे-वैसे एक अलहदा अंदाज़ में बनाई गई लूट पर आधारित फ़िल्म ‘द हीस्ट’ को सिनेमाघरों में देखे जाने को लेकर सिने-प्रेमियों की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 46 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 91 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान