जल्द ही शुरू होगा पूजा सामग्री, पुष्प ,भगवान की पुरानी मूर्तियों व तस्वीरों के सम्मान पूर्वक विसर्जन के लिए एक संग्रह केंद्र

Eros Times : नोएडा। आजकल सनातन धर्मी लोग पूजा सामग्री, पुष्प ,भगवान की पुरानी मूर्तियों व तस्वीरों को पूजन के बाद पीपल के पेड़ के नीचे या कहीं सड़क किनारे रख देते हैं जो की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, इसी को ध्यान में रखते हुए नोएडा के कुछ सामाजिक लोगों ने पहल करते हुए पूजा सामग्री, पुष्प ,भगवान की पुरानी मूर्तियों व तस्वीरों के सम्मान पूर्वक विसर्जन के लिए एक परियोजना (प्रोजेक्ट) आरंभ कर रहे हैं I 

पवन गोयल ने बताया कि इसमें कुछ बड़े मंदिरों में इन सभी पूजा सामग्री, पुष्प, भगवान की पुरानी मूर्तियों व तस्वीरों को एकत्र करने के लिए संग्रह केंद्र बनायेंगे I प्रत्येक मंदिर में एक बोर्ड लगाया जायेगा जिसमें इस परियोजना की संपूर्ण जानकारी होगी और मंदिर में दो ड्रम भी रखे जाएँगे जहां भक्तगण पूजा सामग्री, पुष्प, पुरानी मूर्तियां व देवी देवताओं की पुरानी तस्वीरें इत्यादि छोड़ सकेंगे I

इस प्रकार से एकत्रित हुई पूजा सामग्री व मूर्तियों को हम गौशाला में मँगा लेंगे I गौशाला में पुष्प इत्यादि की खाद बना देंगे व मूर्तियों का शास्त्र विधि से विसर्जन करा देंगे I

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि आपके मंदिर को भी हम संग्रह केंद्र बनायें, भक्तों को इसकी सूचना देने के लिए हम आपको पम्फलेट भी छपवा कर देंगे जो आप अपने सैक्टर/कॉलोनी व मंदिर में बाँट सकते हैं।

इस परियोजन का शुभारंभ शहर के गणमान्य लोगों के सानिध्य में गौशाला प्रांगण में (समीप शनि देव मंदिर, नोएडा बर्ड सेंच्युरी मार्ग) किया गया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन