फिल्म योद्धा हिंदी सिनेमा में इन-फ्लाइट ट्रेलर लॉन्च करने वाली पहली फिल्म बन गई है

Eros Times: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की ‘योद्धा’ ने अपने अभूतपूर्व इन-फ्लाइट ट्रेलर लॉन्च के साथ हिंदी सिनेमा में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार है। मेंटर डिसिप्लिन एंटरटेनमेंट के सहयोग से अमेज़न प्राइम और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, एक्शन से भरपूर थ्रिलर योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मेंटर डिसिप्लिन एंटरटेनमेंट के सहयोग से अमेज़न प्राइम और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत योद्धा को लेकर फैंस और दर्शकों का इंतज़ार कुछ ही दिनों में खत्म होने को है। ऐसे में, टीम एक बार फिर आसमान की ऊँचाइयों को छूने के लिए तैयार हैं। फ्लाइट के बीचों-बीच मंत्रमुग्ध कर देने वाले पोस्टर के लॉन्च और एड्रेनालाईन-फ्यूल्ड टीज़र की सफलता ने दर्शकों के बीच उत्साह काफी बढ़ा दिया है, और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​अभिनीत फिल्म योद्धा हिंदी सिनेमा में इन-फ्लाइट ट्रेलर लॉन्च करने वाली पहली फिल्म बन गई है। यह रिलीज़ से पहले ही फिल्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। पॉवर-पैक ट्रेलर को मीडिया जगत के विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में फ्लाइट के बीच में लॉन्च किया गया, जो मूल रूप से योद्धा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए मुंबई से अहमदाबाद जा रहे थे। लेकिन उन्हें इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि उन्हें एक शानदार सरप्राइज़ मिलने वाला है। यह सभी के लिए आसमान के बीच किसी फिल्म का ट्रेलर देखने का अपनी तरह का पहला मौका था।

प्रत्येक पत्रकार को एक-एक टैबलेट और हेडफोन्स प्रदान किए गए, ताकि वे इसे कुशलतापूर्वक देख सकें, व्यक्तिगत अनुभव प्राप्त कर सकें, ट्रेलर की प्रत्येक बीट को जी सकें और किसी अन्य के विपरीत एक एपिक ऑडियो-विज़ुअल अनुभव कर सकें। इस फ्लाइट में मीडिया के सदस्यों के अलावा, प्रोड्यूसर्स करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान तथा योद्धा की पूरी टीम सहित फिल्म की स्टार कास्ट के रूप में सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी भी मौजूद थे। अपनी उपस्थिति से उन्होंने फ्लाइट में उपस्थित सभी लोगों के लिए इसे एक अविस्मरणीय दिन बना दिया। जमीन से हजारों फीट ऊपर लॉन्च किए गए ट्रेलर का यह अनुभव पहले कभी नहीं किया गया अनुभव था, और इस तरह यह एक शानदार प्रेस कॉन्फ्रेंस के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें मुंबई और अहमदाबाद दोनों ही शहरों के मीडियाकर्मी मौजूद थे।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म शेरशाह की जबरदस्त सफलता के बाद, फिल्म योद्धा अमेज़न प्राइम, धर्मा प्रोडक्शंस और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के बीच दूसरा बड़ा कोलेबरेशन है। इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा की नवोदित जोड़ी द्वारा किया गया है। फिल्म एक रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन पर एक विशिष्ट यूनिट, योद्धा टास्क फोर्स के कमांडिंग ऑफिसर अरुण कात्याल का अनुसरण करती है। हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा प्रस्तुत, फिल्म योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रोड्यूसर और धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक, करण जौहर ने कहा, “योद्धा के प्रचार अभियान में पारंपरिक दृष्टिकोण से हटकर हमारी कोशिश नवीन विचारों को शामिल करने की थी। हमारा लक्ष्य ट्रेंड सेट करने वाले इवेंट्स और इंटरैक्टिव अनुभवों की एक श्रृंखला के माध्यम से फिल्म के जीवंत सार को सबके सामने लाना था। साथ ही, हम चाहते थे कि इसके माध्यम से हम सिनेमा हॉल में कदम रखने से पहले ही दर्शकों को फिल्म की तरफ गहनता से आकर्षित कर लें। एक फ्लाइट के बीच में ट्रेलर को लॉन्च करना और मीडिया के सदस्यों द्वारा लेंस के माध्यम से इसे देखना वास्तव में एक अविश्वसनीय अनुभव था। उनकी आँखों की चमक इस प्रयास से उन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बहुत कुछ बयाँ कर रही थी। मैंने उनमें से कुछ के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की, और उन्होंने सिर्फ ट्रेलर पर ही नहीं, बल्कि इन-फ्लाइट लॉन्च पर भी उत्साहवर्धक प्रतिक्रियाएँ दीं।”

धर्मा प्रोडक्शंस की प्रोड्यूसर और सीईओ अपूर्व मेहता ने कहा, “योद्धा के ऐतिहासिक मिड-स्काई पोस्टर लॉन्च ने फिल्म की रिलीज़ से पहले होने वाले महत्वपूर्ण इवेंट्स के लिए काफी हद तक माहौल तैयार कर दिया है। पूरी टीम ने महीनों की कड़ी मेहनत की है, ताकि इन इवेंट्स के हर पहलु की सावधानीपूर्वक प्लानिंग और उनको जमीनी स्तर पर परफॉर्म करना सुनिश्चित किया जा सके। किसी वास्तविक फ्लाइट की तुलना में इन-फ्लाइट एक्शन थ्रिलर का ट्रेलर लॉन्च करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है? हम योद्धा के ट्रेलर लॉन्च के साथ एक स्टेटमेंट देना चाहते थे। और यदि शुरुआती प्रतिक्रियाओं को देखें, तो ऐसा लगता है कि हम उस स्टेटमेंट को शायद सफलतापूर्वक हासिल कर चुके हैं। यह ट्रेलर, योद्धा की असल भावना को दर्शाता है, लेकिन इसका जादू इसे बड़े पर्दे पर देखने में महसूस होगा।”

प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और कॉन्टेंट लाइसेंसिंग के प्रमुख मनीष मेंघानी ने कहा, “योद्धा एक साहसी आत्मा की कहानी है और हम फिल्म का को-प्रोडक्शन करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं, इसके साथ ही हम धर्मा प्रोडक्शन के साथ अपनी लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप को और अधिक मजबूत कर रहे हैं। प्राइम वीडियो में, हमने हमेशा इनोवेटिव और अपने कस्टमर्स के लिए नया व रोमांचक अनुभव लाने में विश्वास किया है, और योद्धा का मिड-एयर ट्रेलर इसका एक उदाहरण है। निश्चित रूप से यह ट्रेलर फिल्म की भव्यता के साथ पूरा न्याय करता है और एक ऐसा आधार बनाकर देता है, जो दर्शकों को इसका इंतजार करने के लिए मजबूर करता है। एक हाई-ऑक्टेन मनोरंजक फिल्म, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बाँधे रखेगी, हम वास्तव में 15 मार्च को इसके बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।” 

योद्धा के इन-फ्लाइट ट्रेलर लॉन्च के बारे में अपना उत्साह जाहिर करते हुए, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, “मैं आप सभी को टीज़र और मुझे दिए गए अपार प्यार के लिए धन्यवाद् देना चाहता हूँ। यदि टीज़र इतना धमाकेदार था, तो ट्रेलर तो और भी धमाकेदार बनाना ही था। इसलिए, धर्मा प्रोडक्शंस ने एक बार फिर एक अनोखे, इन-फ्लाइट ट्रेलर लॉन्च के साथ आसमान छूने का काम किया है, जो दर्शकों के बीच फिल्म देखते समय मिलने वाले रोमांच और उत्साह का माहौल बनाने में सफल रहा है। मैंने इस फिल्म को फास्ट-पेस एक्शन फिल्म का रूप देने के लिए अपना सौ फीसदी से अधिक देने का प्रयास किया है। आप सभी की तरह मुझे भी इसे 15 मार्च को सिनेमाघरों में देखने का बेसब्री से इंतज़ार है।”

नए भारत के एक्शन हीरो को 15 मार्च को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही ‘योद्धा’ में देखना न भूलें!

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला