1 मार्च को रिलीज होगी मास्क TV OTT पर फिल्म पूरब के भसड़बाज

Eros Times: मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 1 मार्च कोक़ एक नई सीरीज आ रही है। इस सीरीज का टाइटल है पूरब के भसड़बाज । टैग प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस कॉमेडी फिल्म की कहानी पूर्वी उत्तरप्रदेश के बलिया जिले की माफियाओं की गतिविधियों पर आधारित है । शीबा चड्ढा और धनंजय गलानी की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फ़िल्म पूरब के भसड़बाज हमारे समाज की कुछ रूढ़िवादी परम्पराओं पर व्यंग्य करती हुई हास्य रूप में परोसी गई कहानी है । अभिनेताओं ने मिले मौकों का जमकर फायदा उठाते हुए फ़िल्म में अपने अभिनय कौशल से भी हास्य पैदा किया है ।

यह कहानी हमारे समाज के विभाजन और फिर क्षेत्रवाद के तनाव और विभाजन पर आधारित कहानी को चित्रित करती है कि किस तरह से बिहार और उत्तरप्रदेश तक माफियाओं के साम्राज्य में सबकुछ होते हुए भी बहुत कुछ मिसिंग है। किसी गंभीर चित्रण वाले परिवार के अंदर के हास्य को भी किस कदर पर्दे पर रेखांकित किया जा सकता है ,इसको आप इस फ़िल्म में देखेंगे। दर्शकों को यह भी देखने को मिलेगा की हमारे समाज मे मीडिया की भूमिका क्या होती है, यह किस कदर छोटे ग्रामीण इलाकों में जाकर हमारे समाज को अपना वर्चस्व और एक्सक्लूसिव के चक्कर मे किस कदर प्रभावित करती है ।

यह कहानी समाज के कुछ अनछुए पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई संदेशप्रद फ़िल्म है । इसमें यह दिखाया गया है कि किस तरह से माफियाओं के घर की औरतों पर उनके माफियागिरी का असर पड़ता है लेकिन वे सकुचाते हुए भी कुछ नहीं कह पाती हैं । इसमें उतपन्न हास्य को भी बख़ूबी इसका अंग बनाया गया है ।

मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभी हाल ही में हिंदुत्व फ़िल्म आई थी जिसने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के बीच अच्छा खासा क्रेज पैदा किया था । अक्सर मास्क टीवी ओटीटी पर विभिन्न जॉनर की हर उम्र के दर्शकों के लिए फिल्में व वेबसिरिज आती रहती हैं । यह फ़िल्म पूर्वोत्तर की कहानी को एक नए कलेवर के साथ दर्शकों के सामने परोसने के उद्देश्य से बनाई गई है जिसमें कहानी को हास्य बोध के हल्के आवरण के साथ दिखाने की कोशिश की गई है । फ़िल्म में शीबा चड्ढा ने मुख्य भूमिकाओं में इस फ़िल्म में अपना चरित्र निभाया है, इन दोनों के ही किरदारों के इर्दगिर्द इस फ़िल्म की कहानी घूमती है । फ़िल्म में बेहद ही ड्रामेटिक तरीके से रोमांस और हास्य का मिश्रण परोसा गया है जिसे दर्शक खूब पसंद करेंगे ।

टैग प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म पूरब के भसड़बाज के निर्माता हैं अंजू भट्ट व चिरंजीवी भट्ट । आगामी 1 मार्च को रिलीज हो रही इस फ़िल्म के लेखक व निर्देशक हैं अभिषेक प्रसाद। छायांकन किया है रवि बी रंजन शर्मा ने , वहीं संगीत निर्देशन किया है अभिनव आर कौशिक ने। इसका सम्पादन अजय वर्मा ने किया है। पूरब के भसड़बाज के कलाकार हैं शीबा चड्ढा, धनंजय गलानी, अनिल चरणजीत, मुकेश एस. भट्ट, गरिमा श्रीवास्तव और विनीत कुमार। यह जानकारी फ़िल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दिया।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 46 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 90 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान