यादगार रहेगा यातायात माह का समापन

उत्तर प्रदेश सरकार व यातायात निदेशालय के अनुसार प्रदेश मे सड़क सुरक्षा व यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने तथा नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही करने के उद्देश्य से नवम्बर माह को यातायात माह के रूप मे मनाया जा रहा था जिसके समापन पर यातायात पुलिस द्वारा इंदिरा गांधी कला केन्द्र, से0 6 नोएडा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेo पीo स्कूल के छात्रों द्वारा एक संगीतमय प्रस्तुति दी गई जिसे लोगो ने सराहा।

नोएडा:EROS TIMES: पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया की पहले उत्तर प्रदेश में माह मे एक बार यातायात सप्ताह मनाया जाता था और अब वर्तमान मे यातायात माह मनाया जाता है। आज जितनी मौते अपराधिक गतिविद्यो से नहीं होती है।उससे ज्यादा मौते सड़क दुर्घटनाओं मे हो रही है जो भी यातायात के नियम बनाये गए है उन नियमो का आज कोई पालन नही कर रहा जिसकी वजह से रोज सड़क दुर्घटनाओं की संख्या मे इजाफा हो रहा है और इसकी मुख्या वजह तेज गति से वाहन चलाना है। आज नोएडा शहर मे यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए अंडरपास और फ्लाईओवर भी बने हुए है जिससे लोग अपने गणतव्य तक सुविधा से पहुंच सके। अन्त मे उन्होंने कहा हमें वर्ष भर यातायात नियमो का पालन करना चाहिये क्योकि हर किसी का कोई न कोई इन्तिजार कर रहा होता है।

पुलिस अधीक्षक यातायात ने कहा नोएडा उत्तर प्रदेश की शान है आज नोएडा सुविधाओं मे किसी महानगर से कम नही लेकिन हम यातायत व प्रदूषण के नियमो का पालन नही कर रहे है न तो हम अपने वाहन का प्रदूषण चेक कराते न ज़ेबरा क्रॉसिंग,यातायात सिग्नल के नियमो का पूर्णता पालन करते है | उन्होंने बताया की हमने ६२ स्कूलों के ५१०००,छात्रों २१०० अध्यापको व ६५०० विभिन्न वाहन चालकों यातायात के नियमो से जागरूक किया तथा १५ स्कूलों मे रोड सुरक्षा क्लब बनाये गए। प्रवर्तन की कार्यवाही के दौरान ३१००० हजार चालान किये व ३७ लाख शमन शुल्क वसूल किया गया।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 10 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस