शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल पूरी तरह ध्वस्त है।- देवेन्द्र यादव

EROS TIMES:  नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने 11 वर्ष के शासन में इतना भ्रष्टाचार किया कि उन्होंने दिल्ली के खजाने को ही कंगाल बना दिया। शुरुआत से दिल्ली की जनता के पैसे की बर्बादी में ऐसा कोई मौका नही छोड़ा जिसमें उन्होंने अपने और आम आदमी पार्टी के स्वार्थ हित के लिए काम न किया हो, फिर चाहे उसमें शीश महल में 175 करोड़ का भ्रष्टाचार हो या सैंकड़ों करोड़ का शराब घोटाला हो। यादव ने कहा कि अपने को आम आदमी दर्शाने वाले अरविन्द केजरीवाल राजा की तरह रहने और तानाशाह व्यक्तित्व की जीवन शैली जीते हैं।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि शीश महल की सच्चाई उजागर होने के बाद अरविन्द केजरीवाल की झूठी कहानी दिल्ली की जनता के सामने आ चुकी है। केजरवाल सत्ता हासिल करने से पहले ढ़ोल पीटकर, एफिडेविट देकर गली-गली बखान करते फिरते थे कि गाड़ी नही लूंगा, बंगला नही लूंगा, सुरक्षा नही लूंगा, सरकारी सुविधाओं का मोह नही है परंतु शीश महल के जिम में ही 3.75 करोड़ खर्च हुआ। उन्होंने कहा कि शीश महल को अगर जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाए तो दिल्ली की जनता को पता चलेगा कि उनको नरक में रखकर कैसे केजरीवाल स्वर्ग से भी अधिक वैभवशाली 7 स्टार शीश महल की सुविधाओं के साथ रहते थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने अपने शासन काल में ऐसा कोई विभाग नही था जिसमें भ्रष्टाचार करके जनता के विकास और कल्याण के फंड का गमन न किया हो, फिर चाहे वो शराब घोटाला हो, शिक्षा क्षेत्र क्लास रूम घोटाला, बिजली घोटाला, राशन घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, डीटीसी घोटाला, प्रदूषण घोटाला, यमुना सफाई घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला, दवाई घोटाला, स्ट्रीट लाईट घोटाला, नालों से गाद निकालने का घोटाला करके दिल्ली के खजाने को कंगाल बना दिया। जिसका हर्जाना दिल्ली वाले नरकीय जीवन जीने को मजबूर होकर भुगत रहे है। अरविन्द केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को नशे में डुबोकर दिल्ली के हर कोने में एक के साथ एक फ्री योजना ने दिल्ली के युवाओं को बर्बाद कर दिया।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि एक महीने तक चली दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान, लोगों ने उनसे केजरीवाल सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और जनता की अनदेखी के तहत अपने बर्बाद हुए जीवन के बारे में शिकायत की कि केजरीवाल सरकार ने उनके जीवन को बेहतर बनाने तथा मूल नागरिक सुविधा देने के लिए कुछ भी नहीं किया। गंदी और टूटी-फूटी सड़कें, गंदा पानी, बढ़े हुए बिजली बिल, महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था खुलेआम हो रहे अपराध, दमघोटू प्रदूषण और गंदगी और कूड़े के ढेरों में जनता नरकीय जीवन जी रहे है और शीश महल में रहने वाले अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली की जनता की कोई परवाह नही है।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस