दिल्ली सरकार ने समय से पहले ही तीनों नगर निगमों के लिए एजुकेशन फंड भी जारी कर दिया

दिल्ली:EROS TIMES:  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर शहरी विकास विभाग ने तीनों नगर निगमों के लिए 109 करोड़ रुपये जारी किये हैं ताकि बारिश के मौसम में और उसके बाद जल जनित बीमारियों (डेंगू, चिकनगुनिया इत्यादि) की रोकथाम के लिए तीनों नगर निगम पूरी तरह से अपनी तैयारी कर सकें। मुख्यमंत्री ने ये भी निर्देश दिये हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि दिल्ली में जलजनित बीमारियों की रोकथाम से संबंधित तैयारियों में फंड कोई बहाना न बने।

स्वास्थ्य मद में तीनों नगर निगमों को जारी किया गया फंड
उत्तरी नगर निगम 57.15 करोड़ रुपये
पूर्वी नगर निगम 28.40 करोड़ रुपये
दक्षिणी नगर निगम 23.57 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि डेंगू-चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है।
हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली में डेंगू-चिकनगुनिया की रोकथाम से संबंधित तैयारी में किसी भी तरह की कमी की वजह फंड न बने। दिल्ली के नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर हम पूरी तरह सचेत हैं।
नगर निगमों को डेंगू-चिकनगुनिया की तैयारी के लिए सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए जिससे लोगों में किसी तरह की अफरा-तफरी जैसा माहौल पैदा न हो।
मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग को निर्देश दिया है कि दिल्ली सरकार की तरफ से जारी की गई धनराशि का अच्छी तरह से उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि डेंगू-चिकनगुनिया से बचाव के उपायों, मसलन, नगर निगमों के कर्मचारियों का घर-घर जाकर मच्छरों का पता लगाने और जरूरी छिड़काव इत्यादि समय पर पूरे किये जा सकें।

अरविंद केजरीवाल ने शहरी विकास विभाग को ये भी निर्देश दिया है कि तीनों नगर निगमों को कड़ाई के साथ सूचित कर दिया जाए कि लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल उनका अनिवार्य काम है जिसका डेल्ही म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (डीएमसी) एक्ट में स्पष्ट उल्लेख है।
अब जबकि समय से पहले ही जरूरत से अधिक धनराशि नगर निगमों को दी जा चुकी है तो डेंगू-चिकनगुनिया की रोकथाम के मामले में किसी भी तरह की बहानेबाजी नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा दिल्ली सरकार ने तीनों नगर निगमों में प्राथमिक शिक्षा के लिए शिक्षा के मद में भी फंड जारी कर दिया है।

शिक्षा मद में तीनों नगर निगमों को जारी किया गया फंड
उत्तरी नगर निगम 12.50 करोड़ रुपये
पूर्वी नगर निगम 22.50 करोड़ रुपये
दक्षिणी नगर निगम 11.75 करोड़ रुपये

इस तरह से दिल्ली सरकार ने इस किश्त में तीनों नगर निगमों को कुल मिलाकर 155.88 करोड़ रुपये जारी किये हैं।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित