निर्णय तो सही है परंतु ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण चले तो कैसे ?

राजेश बैरागी की कलम से

Eros Times: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कामकाज कौन चलाता है? प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार ने शुक्रवार देर शाम को आदेश देकर उन सभी लौंडों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जो प्रत्येक विभाग में काम तो सारे करते थे परन्तु प्राधिकरण उन्हें जानता नहीं है। ये लोग प्राधिकरण के अधिकारियों और उनके घरेलू नौकरों के निकट संबंधी थे। इन्हें प्राधिकरण ने किसी भी श्रेणी में अर्थात न पक्के,न कच्चे,न संविदा पर और न ठेकेदार के माध्यम से नौकरी पर नहीं रखा था। इन्हें प्राधिकरण से कोई वेतन भी नहीं मिलता था। फिर भी ये लोग प्राधिकरण में काम करते थे।न केवल काम करते थे बल्कि इनमें से कई का तो जलवा भी था। आखिर ऐसे लोगों की प्राधिकरण की मुख्य धारा में एंट्री कैसे हो गयी? क्या यह जानना आश्चर्यजनक नहीं है कि इतने विशालकाय प्राधिकरण में स्वीकृत पदों के सापेक्ष आधे से भी कम अधिकारी कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।

अंतर प्राधिकरण ट्रांसफर नीति ने इन प्राधिकरणों का और भी बाजा बजा दिया है। यहां से स्थानांतरण होने वाले लोगों के मुकाबले आधे लोग भी यहां नहीं भेजे जा रहे हैं। यूपीसीडा में काम न होने के बावजूद अधिकारी कर्मचारियों का ढेर लगा दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कुछ विभागों में काम करने के लिए आदमी नहीं हैं। दो दिन पहले एक विभाग के अधिकारी अपने पास आवश्यकता से बहुत कम कर्मचारी होने का दुखड़ा सुना रहे थे। तो अनजान लोगों की एंट्री ऐसी ही परिस्थितियों में हुई।

अधिकारियों ने काम की पूर्ति करने के लिए अपने जानकारों को अघोषित नौकरी पर रख लिया।उनके पालन के लिए उन्हें आवंटियों और दलालों से अवैध वसूली का अधिकार दे दिया।नये सीईओ ने इस व्यवस्था को एक झटके में समाप्त कर दिया। यह बहुत अच्छा किया।अब काम चलाने के लिए उन्हें कुछ करना होगा। शासन ने सीईओ को दो सौ लोगों को तदर्थ नियुक्ति पर रखने का अधिकार दे रखा है।उस अधिकार का इस्तेमाल करने का इससे अच्छा अवसर क्या हो सकता है?

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान