ब्लॅाकचेन विशेषज्ञों की टीम ने एमिटी विश्वविद्यालय का किया दौरा

EROS TIMES: छात्रों को ब्लॉकचेन जैसे आधुनिक तकनीक का उपयोग करके स्टार्टअप प्रारंभ करने के लिए प्रेरित करने और एमिटी के साथ सहयोग के संभावित क्षेत्रों का पर विचार विमर्श करने के लिए ब्लॅाकचेन फॉर प्रॉडक्टीविटी फोरम के भारत के चेयरमैन डा सत्या एन गुप्ता के नेतृत्व में एसटीपीआई के सेंटर ऑफ एंटरप्रिन्यौरशिप इन ब्लॉकचेन के सी ओ चेतन शर्मा और ब्लॉकचेन विशेषज्ञ  वोरूगंती अरविंद ने आज एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के सांइस, इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ट्रांसलेशनल रिसर्च एंड उद्यमिता विकास के डीन डा बी के मूर्ती ने अतिथियों का स्वागत किया।

ब्लॅाकचेन फॉर प्रॉडक्टीविटी फोरम के भारत के चेयरमैन डा सत्या एन गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉकचेन तकनीक एक उन्नत तंत्र है जो किसी भी व्यवसायिक नेटवर्क के भीतर सूचनाओं को साझा करने की अनुमति देता है इसके संग्रहित डेटा, एक ब्लॉकचेन डेटाबेस ब्लॉक में जमा होता है जो एक श्रृखंला में जुड़े होते है। एसटीपीआई (सॅाफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया) सॉफ्टवेयर निर्यातकों को सेवाएं प्रदान करने में सिंगल विंडो के रूप में कार्य करता है। ब्लॉकचेन तकनीक डिजिटल विश्व में एक क्रांतिकारी तकनीक बन कर उभरी है जो अभूतपूर्व सुरक्षा, पारदर्शिता और विकेंद्रीकरण प्रदान करता है। डा गुप्ता ने कहा कि छात्रों को प्रशिक्षण देकर उन्हे स्टार्टअप के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।

एसटीपीआई के सेंटर ऑफ एंटरप्रिन्यौरशिप इन ब्लॉकचेन के सीओओ श्री चेतन शर्मा ने कहा कि ब्लॉकचेन के क्षेत्र में चल रहे स्टार्टअप के क्षेत्रों में फंडिंग की कमी नही है। छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि अपने युवा उम्र अगर आप अपना स्टार्टअप प्रारंभ करते तो आपकी तीव्र उत्पादक क्षमता से आप अवश्य सफल होगे। उन्होनें जानकारी देते हुए कहा कि एसटीपीआई द्वारा ब्लॉकचेन में एमिटी के इच्छुक छात्रों के लिए जो अपना स्वंय का उद्यम प्रारंभ करने में रूचि रखते है प्री इन्क्यूबेशन कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा। एसटीपीआई की सीओई ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी उन छात्रों को निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करेगी जो ब्लॉकचेन अनुप्रयोगों को विकसित करने में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने की रूचि रखते है।

 एसटीपीआई के सेंटर ऑफ एंटरप्रिन्यौरशिप इन ब्लॉकचेन के ब्लॉकचेन विशेषज्ञ श्री वोरूगंती अरविंद ने ब्लॉकचेन के लिए सीओई के तहत इन्क्यूबेशन के लिए चुने गए स्टार्टअप को विचार के स्तर के आधार पर सीड फंडिंग सहित स्वंय का स्टार्टअप स्थापित करने वाले छात्रों को सीड मनी प्राप्त करने की जानकारी भी दी। उन्होनें ब्लॉकचेन के उद्भव, सरकारी निकायों और स्टार्टअप द्वारा ब्लॉकचेन के उल्लेखनीय उपयोग के मामले, उद्यमिता गुणों वाले छात्रों के लिए अवसर सहित पाठयक्रम मॉडयूल की विस्तृत जानकारी दी।

एमिटी विश्वविद्यालय के सांइस, इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ट्रांसलेशनल रिसर्च एंड उद्यमिता विकास के डीन डा बी के मूर्ती ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम एमिटी और एसटीपीआई के साथ मिलकर आपसी सहयोग पर विचार कर रहे है जिससे छात्रों को ब्लॉकचेन के क्षेत्र में प्राप्त हो रहे अवसरों का लाभ मिले। एमिटी सदैव छात्रों को शोध व नवाचार सहित आधुनिक तकनीक का उपयोग  करके समस्याओं का निराकरण प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते है। डा मूर्ती ने कहा कि आज ब्लॉकचेन का उपयोग टेलीकॉम, सप्लाई चेन प्रबंधन हर जगह हो रहा है।

इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी प्रस्तुती दीै। कार्यक्रम में एमिटी इंस्टीटयूटशन इनोवेशन कांउसिल की प्रमुख डा सुजाता पांडेय उपस्थित थी।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 24 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित