आर्य युवा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे -डॉ अशोक कुमार चौहान

आर्य युवक चरित्र निर्माण शिवर सौल्लास संपन्
आर्य युवक परिषद राष्ट्रभक्त युवाओं का निर्माण करेगी- राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य
EROS TIMES:नोएडा,रविवार 9 जून 2014 को केंद्रीय आर्य युवक परिषद के त़त्वावधान में गत 1 जून से एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 44,नोएडा में विशाल आर्य युवक चरित्र निर्माण शिविर का भव्य समापन हो गया।शिविर में 175 बच्चों ने  वैदिक संस्कृति की जानकारी,लाठी,डंबल,लेजियम दंड बैठक, योगासन,आत्मरक्षा आदि प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य महेंद्र भाई ने यज्ञ करवा कर बच्चों को यज्ञोपवीत धारण कराया और माता-पिता की सेवा का संकल्प करवाया।
 समारोह अध्यक्ष एमिटी शिक्षण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार चौहान ने कहा कि यह प्रशिक्षित आर्य युवक राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे और विश्वपटल पर भारत का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री अनिल आर्य के नेतृत्व में आर्य युवक परिषद निरंतर युवाओं का चरित्र निर्माण कार्य करने में संलग्न है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि ऐसे सुसंस्कारित युवकों के कारण भारत विश्व में आर्थिक महाशक्ति बनेगा।साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष एमिटी केंपस के अंदर  जिसके वायु में ही संस्कार हैं, शिविर आयोजित करके यह संस्थान वैदिक ऋचाओं से  और सुशोभित हो जाता है।
 शिविर संचालक केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल आर्य ने कहा कि परिषद राष्ट्रभक्त युवाओं के निर्माण का कार्य और तीव्र गति से चलाएगी।हमारी शिक्षा पद्धति में संस्कारों एवं नैतिक शिक्षा का अभाव दिखता है।जिसे आर्य समाज पूरा करेगा।उन्होंने कहा कि युवकों के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती एक आदर्श व्यक्तित्व है जिनका पूरा जीवन प्रेरणा और प्रकाश स्तंभ के समान है।उनके जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।
 शिक्षाविद् श्री आनंद चौहान ने कहा कि हम इस आर्य युवा अभियान में एमिटी शिक्षण संस्थान की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करते रहेंगे।उन्होंने बच्चों के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।उन्होंने आशा व्यक्त की यह कार्य देश भर में विस्तार करेगा और युवा पीढ़ी संस्कारवान बनेगी।इस अवसर पर आर्य युवकों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन के आकर्षक कार्यक्रम दिखाए गए।
इस अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन डॉ अमित चौहान जी ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।
प्रमुख रूप से शिक्षाविद् डॉक्टर डीके गर्ग,डॉ वी पी चौहान (प्रकाश हॉस्पिटल),बहन गायत्री मीना,सोनियां संजू,दशरथ भारद्वाज, रामकुमार आर्य,अरुण आर्य, यज्ञवीर चौहान,आनंद प्रकाश आर्य,अनुपम आर्य,देवेंद्र भगत,धर्मपाल आर्य एवं डा प्रमोद सक्सैना आदि विद्यमान थे।
सुप्रसिद्ध गायिका पिंकी आर्या, ऋचा गुप्ता व प्रवीण आर्य ने मधुर भजन प्रस्तुत किये।
शिविर में व्यायाम शिक्षक,योगेंद्र शास्त्री, सौरभ गुप्ता, विकास कुमार,  प्रदीप आर्य,विवेक अग्निहोत्री गौरव झा उपस्थित रहे।
सर्वश्रेष्ठ प्रथम- मोहित आर्य (अलीगढ़),सर्वश्रेष्ठ द्वितीय तुषार आर्य (ब्रह्मपुरी),सर्वश्रेष्ठ तृतीय अखिल कौशिक (गाजियाबाद) को पुरस्कृत किए गया।
 ऋषि लंगर के साथ उत्साह पूर्ण वातावरण में शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न किया गया।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला