टीबी टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉ. सूर्यकांत ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

जिम्स निम्स और शारदा मेडिकल कालेज में चिकित्सकों से जाना उपचार का तरीका

EROS TIMES: नोएडा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्य़ालय लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष स्टेट टीबी टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉ.. सूर्यकांत ने शुक्रवार को जनपद के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) शारदा मेडिकल कॉलेज और नोएडॉ. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (निम्स) का निरीक्षण कर वहां  क्षय रोग के उपचार एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने तीनों संस्थानों में टीबी उन्मूलन और उपचार को लेकर हो रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली और मौजूद चिकित्सकों का टीबी को लेकर संवेदीकरण किया। इस अवसर पर उन्होंने टीबी के मरीजों को पोषण सामग्री भी प्रदान की। उन्होंने टीबी मरीजों से कहा- वह दवा का सेवन बिना चिकित्सक के परामर्श के बंद न करें। दवा बीच में छोड़ देने से टीबी की बीमारी बिगड़ जाती है।

क्षय रोग उन्मूलन कोर कमेटी की बैठक तथा स्लीप लैब का उदघाटन

जिम्स में क्षय रोग उन्मूलन कोर कमेटी की बैठक में  टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा और कार्यक्रम को प्रभावी बनाये जाने की रणनीति बनाई गयी। साथ ही डॉ. सूर्यकांत ने संकाय सदस्यों तथा स्टाफ को उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूक किया। इसके पश्चात जिम्स के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश गुप्ता एवं डॉ. सूर्यकांत ने संस्थान में स्थापित स्लीप लैब का उद्घाटन किया गया। जिम्स के संकाय सदस्यों ने टीबी मरीजों के लिए निक्षय मित्र के रूप में कार्य किये जाने की रुचि व्यक्त की। बैठक में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, वाइस चेयरमैन, स्टेट टास्क फोर्स टीबी उन्मूलन, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. शिरीष जैन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव संकाय अध्यक्ष डॉ. रम्भा पाठक  टीबी चेस्ट रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि उपाध्याय ने प्रतिभाग किया। बैठक के उपरान्त स्टेट टॉस्क फोर्स के चेयनमैन व डीटीओ ने संस्थान में टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की। कार्यक्रम में संस्थान के सभी संकाय सदस्य व नर्सिंग स्टाफ के साथ मेडिकल व नर्सिंग के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

शारदा मेडिकल कॉलेज व निम्स मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया
स्टेट टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉ. सूर्यकांत टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के वाइस चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने शारदा मेडिकल कॉलेज व निम्स मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया और व्याख्यान दिया । साथ ही संस्थानों को टीबी मरीजों के सहयोग के लिए निक्षय मित्र बनाये जाने के अभियान में तेजी लाये जाने का अनुरोध किया। डॉ. सूर्यकांत ने जन जागरूकता बढ़ाने जाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किये जाने का सुझाव दिया। उन्होंने टीबी मरीजों का उपचार और उनसे व्यवहार के बारे में भी जानकारी ली।

डीटीओ के कार्य और प्रयास की सराहना की
डॉ. सूर्यकांत ने जनपद में क्षय उन्मूलन और उपचार को लेकर किये जा रहे कार्य और प्रयासों की जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. शिरीष जैन की सराहना की।

टीबी मरीजों को पोषण सामग्री प्रदान की
सेक्टर 39 स्थित जिला  अस्पताल के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उप जिला  क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने टीबी यूनिट के 30 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 250 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला