गाजीपुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश यादव के समर्थन में रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ सभा का आयोजन

EROS TIMES: गाज़ीपुर  समाजवादी पार्टी के नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश यादव के समर्थन में कल देर रात सिंचाई विभाग चौराहा और रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।  इस सभा के माध्यम से दिनेश यादव ने सभी स्थानीय जनता से सहयोग और समर्थन देने की अपील किया और कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो  शहर की सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर इस शहर को एक सुंदर  स्वरूप देने का काम करूंगा। विधायक जै किशन साहू ने इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से भाजपा 25वर्षोंसे नगरपालिका में विराजमान हैं लेकिन यह शहर जहां 25वर्षों पहले खड़ा था आज भी यह शहर वहीं खड़ा है। इस शहर में भाजपा ने 25वर्षों में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसका नगरवासी जिक्र कर सकें। आज शहर की दीवारों पर आई लव यू हमारा गाजीपुर की इबारत लिखी जा रही है,इस शहर की जनता पूछ रही है आखिर भाजपा ने इस नगरपालिका में ऐसा कौन सा आकर्षण पैदा कर दिया या ऐसा कौन सा निर्माण करा दिया जिसकी वजह से आई लव यू हमारा गाजीपुर बोला जा सके । उन्होंने कहा कि 25वर्षो में भाजपा इस शहर में एक सामूदायिक केन्द्र का भी निर्माण नहीं करा पायी जहां इस शहर का गरीब अपनी बेटी की शादी का आयोजन कर सकें या किसी राजनीतिक या सामाजिक आयोजन करने की सुविधा मिल सकें।  उन्होंने कहा कि आज भी  शहर में हर तरफ गंदगी व्याप्त है। उन्होंने कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो अपने नगरपालिका चेयरमैन के साथ मिलकर इस शहर की हर बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम करूंगा।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इस सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने स्वकर के संबंध में इस शहर की जनता के साथ छल करने और धोखा देने का काम किया है। उन्होंने भाजपा चेयरमैन पर सवाल दागते हुए कहा कि यदि नगरपालिका बोर्ड को स्वकर कम करने या उसे खत्म करने का अधिकार था तो फिर भाजपा चेयरमैन ने 10वर्षों तक इस शहर की जनता को मानसिक पीड़ा में क्यूं रक्खा। उनके इस नापाक हरकत के लिए इस शहर की जनता कभी माफ नहीं करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने भी समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है। इस कथनी और करनी में बहुत अंतर है।  चुनाव भले ही नगरपालिका का हो लेकिन इस चुनाव में उसके लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के खिलाफ काम करने की सजा उसे इस चुनाव में पराजित कर दिया जाना जरूरी है।
नगर के वरिष्ठ एवं सेकुलर नेता शरीफ राईनी ने भी लोकतंत्र और संविधान विरोधी और तानाशाही के रास्ते पर चल रही भाजपा के खिलाफ मतदान करने और साईकिल पर मुहर लगाकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश यादव को विजई बनाने की अपील किया।
सिंचाई विभाग चौराहा पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश सिंह और संचालन पुर्व सभासद दिनेश यादव और रेलवे स्टेशन पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता वंशबहादुर कुशवाहा और संचालन समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आत्मा यादव ने किया। इन नुक्कड़ सभाओं में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव अरुण कुमार श्रीवास्तव अतीक अहमद राईनी रामयश यादव आमिर अली डॉ समीर सिंह दीपक सिंह नगेन्द्र कुशवाहा अशोक कुमार बिंद सिंकदर कन्नौजिया एम सी लाल चंदन तिवारी अभिनव सिंह अरुण कुशवाहा आशा यादव विभा पाल रीना यादव कंचन रावत  पूजा गौतम सदानंद कन्नौजिया शेर अली राईनी मोहन रावत राजदीप रावत आदि उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन