एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सुहानी चौहान ने सौर उर्जा से चलने वाला एग्रो व्हीकल नवाचार किया विकसित

नोएडा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल पुष्प विहार के कक्षा 11वी की छात्रा सुश्री सुहानी चौहान ने पोर्टेबल उपकरणों के साथ सौर उर्जा से चलने वाला एक अद्वितीय एग्रो व्हीकल ‘‘एसओ – एपीटी अग्रणी नवाचार किया विकसित किया है। यह वाहन कृषकों के लिए बहुउपयोगी और किफायती होगी जो उनकी लागत को कम करके विकास में सहायक होगा।

Eros Times: एसओ – एपीटी शून्य कार्बन उत्सर्जन के साथ कृषि उपयोग के लिए एक बहुक्रियाशील और सौर उर्जा संचालित वाहन है जो किसानों के लिए अत्यधिक लाभकारी है और इसका उपयोग चारा काटने की मशीन केन्द्रापसारक पंप रोशनी और मोबाइल चार्जिंग को संचालित करने के लिए किया जा सकता है। 60 किमी की दूरी को कवर करने की क्षमता के साथ पूरी तरह से चार्ज बैटरी और 400 किलोग्राम की भार वहन क्षमता और कम और उच्च गति विनियमन जैसे विशेष सुविधाओं के साथ वाहन का उपयोग बीज वुबाई, छिड़काव, सिंचाई, खेत खोदने के लिए किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न कृषि जरूरतों को पूरा करने की क्षमता इसकी उपयोगिता का उच्च बनाती है। पूरी तरह से सौर उर्जा से संचालित होने के कारण, वाहन की दैनिक परिचालन लागत लगभग शून्य हो जाती है और कम पुर्जो के कारण रखरखाव लागत भी नगण्य है। यह वाहन कम कीमत पर उपलब्ध होगा और किसानों के लिए किफायती होगा।

बड़े उत्साह के साथ अपने नवाचार के बारे मे बात करते हुए एमिटी इंटरनेशनल स्कूल पुष्प विहार की छात्रा सुहानी चौहान ने कहा कि एक शोध उन्मुख और वैज्ञानिक स्वभाव होने के कारण मै कुछ अनूठा बनाना चाहती थी जो देश व देश के कृषकों के विकास में योगदान दे सकें। मै अपने देश में किसानों की परेशानियों को समझा और इसी ने मुझे इस अनोखे कृषि वाहन का अविष्कार करने के लिए प्रेरित किया। लगभग 85 प्रतिशत किसान आर्थिक रूप से कमजोर है और यह वाहन उनकी उपज बढ़ाने और उत्पादन लागत को कम करने में सहायक होगा। सुहानी चौहान ने कहा कि जुताई के अलावा जिसमें अधिक मात्रा में उर्जा और शक्ति की आवश्यकता होती है, वाहन कृषि के सभी कार्य करता है। वाहन की बैटरी को केवल 5 – 6 वर्षो के बाद बदलने की आवश्यकता होती है जिससे यह लंबे समय तक चलती है और अत्यधिक लागत प्रभावी होती है। वाहन के शीर्ष पर स्थापित फोटो वोल्टाइक पैनल प्रकाश किरणों को विदयुत उर्जा में परिवर्तित करते है। जो वाहन को संचालित करता है इसलिए वाहन के संचालन में र्कोई इंधन की खपत नही होती है और यह स्थायी और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करता है।

अपने शिक्षकों के प्रति अपन हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सुहानी ने कहा कि जब से मैने प्रोटोटाइप पर काम करना शुरू किया तब से मुझे अपने शिक्षकों द्वारा लगातार मार्गदर्शन, निर्देश और सलाह प्राप्त हुए है और मुझे पर उनके विश्वास के कारण है इस नवाचार को बनाने में सफल हुई हंू। 11 से 14 मई के दौरान प्रगति मैदान में आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सप्ताह 2023 के दौरान अपने अग्रणी नवाचार ‘‘एसओ – एपीटी का प्रदर्शन किया गया जो कि मेरे लिए एक सपने का सच होने जैसा था। सुहानी ने कहा कि मै अपने शिक्षकों और माता पिता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं जिन्होनें इस आईडिया को वास्तविकता में बदलने के लिए मुझे सदैव प्रोत्साहित किया है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 46 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 90 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान