एमिटी एलुमनाई रियूनियन 2023 का सेक्टर 125 नोएडा स्थित एमिटी परिसर में आयोजन किया

Eros Times: नोएडा एमिटी विश्वविद्यालय में पूर्व छात्रों के अनुभवों को जानने और आपसी संबंधो को प्रगाढ़ बनाने के लिए बृहद स्तर एमिटी एलुमनाई रियूनियन 2023 का सेक्टर 125 नोएडा स्थित एमिटी परिसर में आयोजन किया गया जिसमें भारत एवं विदेश में बसे और अपने क्षेत्र में प्रसिद्ध एमिटी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रो ंने बड़ी संख्या में अपने परिवार के साथ शिरकत की। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के चांसलर डा अतुल चौहान, वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने छात्रों का स्वागत किया। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डा अतुल चौहान द्वारा 10 पूर्व छात्रों को एमिटी एलुमनाई एचिवर अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।

इसी कार्यक्रम के अंर्तगत एमिटी न्यूयार्क कैंपस में भी एमिटी एलुमनाई स्पिक्स सीरिज का ऑनलाइन आयोजन भी किया गया जिसमें एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डा अशोक कुमार चौहान ने ऑनलाइन छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्व छात्रों पर बेहद गर्व है जिन्होनें उचंा मुकाम हासिल करके संस्थान व अभिभावकों का नाम रौशन किया है। आप हमारे एमिटी परिवार का अभिन्न हिस्सा है और हम सब मिलकर इस विश्व में परिवर्तन लायेेगें।

एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के चांसलर डा अतुल चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उददेश्य पुराने पलों को और पुराने रिश्तों का उत्सव मनाने के साथ एक नये अध्याय प्रारंभ करने का भी है। एमिटी विश्वविद्यालय की सदैव अपने पूर्व छात्रो ंके साथ संर्पक में रहने की प्राचीन परंपरा रही है जो आज भी कायम है। यह एक मंच है जहां पर आप वर्तमान के छात्रो ंको प्रेरित करते है और आपको मित्रों और शिक्षकों के साथ मिलने का मौका भी देता है। आप एमिटी विश्वविद्यालय के विजन और मिशन को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। डा चौहान ने छात्रो ंके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि एमिटी सदैव अपने छात्रो ंके साथ अच्छे प्रभावी संर्पक संबंध बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। पूरे उत्साह के साथ अपने अनुभवों को हमसे साझा करें और यह भी बताये कि किस तरह एमिटी आपके जीवन में विकास करने में सहायक रहा और वर्तमान के छात्रों को किस प्रकार तैयार करें जिससे वर्तमान समय में वे सर्वाधिक कुशल मानव संसाधन या उद्यमी बन सकें।

इस अवसर पर अपने अनुभव को साझा करते हुए एमिटी के पूर्व छात्र और गाजियाबाद के स्पेशल ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट (सीबीआई) शिवम वर्मा ने कहा कि जब मैने एमिटी विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और यहा से स्नातक होकर निकला दोनो ही दिन मेरे जीवन में गर्व भरा दिन था। मैने एमिटी में बहुत कुछ सीखा और यहां शिक्षकों से प्राप्त मार्गदर्शन और आर्शिवाद ने जीवन में आगे बढ़ने में सदैव सहायता की।

इस अवसर पर एमिटी के पूर्व छात्र और बी आर इंटरनेशनल गु्रप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री हिमाशु भारद्वाज को एमिटी एलुमनाई एचिवर अवार्ड फॉर आउटस्टैडिंग कंट्रीब्यूशन टू एजुकेशन, एएपीएनए इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष विनित त्यागी और गाजियाबाद के स्पेशल ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट (सीबीआई) शिवम वर्मा को एमिटी एलुमनाई एचिवर अवार्ड फॉर कोरपोरेट एक्सलेंस अवार्ड से इंपासिबल इंडिया गुडगांव की संस्थापक निदेशक नेहा गुप्ता को एमिटी एलुमनाई एचिवर अवार्ड फॉर आउटस्टैडिंग स्टार्टअप से भारतीय जनता पार्टी के अंडमान निकोबार के प्रभारी और भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष विपुल त्यागी को एमिटी एलुमनाई एचिवर अवार्ड फॉर आउटस्टैडिंग पब्लिक कंट्रीब्यूशन से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त एमिटी के पूर्व छात्र और मोहन इलेक्ट्रों कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अंशुल गर्ग, इशेंटिया साफ्ट सर्व के संस्थापक अणुव्रत पराशर, मुगाफी डॉट कॉम के संस्थापक और सीईओ विपुल अग्रवाल, फिनटेक एंड पेमेंट गु्रप, फिल्पकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड बैंगलोर के मार्केटिंग एंड सेलर फाइनेंस के दीपक शर्मा और ब्रेन ग्लो बिजनेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के चीफ स्ट्रैटजी कंसलटेंट एंड एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा सुप्रिया शर्मा को भी एमिटी एलुमनाई एचिवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में एमिटी के पूर्व छात्रों के साथ उनके परिवार के लोगो ंने शिरकत की जिनके लिए विभिन्न खेल गतिविधियों जैसे पेपर डांस बैलून डांस टैेलेंट हंट म्यूजिकल चेयर पासिंग द पार्सल आदि का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए विशेष मैजिक शो का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन एमिटी एलुमनाई रिलेशनस के डिप्टी डायरेक्टर डा अनुपम नरूला द्वारा किया गया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 24 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला