शाश्वत आनंदप्राप्ति के लिए साधना और स्वभावदोष निर्मूलन आवश्यक

मॉरिशस में शोधनिबंध प्रस्तुत : ‘संघर्षमय संसार में शाश्वत आनंद प्राप्त करना’!

Eros Times: नियमित आध्यात्मिक साधना करने तथा स्वभावदोष एवं अहं निर्मूलन के लिए निरंतर प्रयत्न करने से हम अपनी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं एवं हमें शाश्वत सुख अर्थात आनंद की अनुभूति होती है, ऐसा ‘महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय’ की कु. मिल्की अग्रवाल ने कहा ।मॉरिशस में कुछ समय पूर्व ही इमोशनल वेल बिइंग इन्स्टिट्यूट’ ने (इ.डब्ल्यू.बी.आय.) मॉरिशस मुक्त विश्वविद्यालय, रॅदुइ एवं मिडलसेक्स यूनिवर्सिटी, मॉरिशस के संयुक्त तत्त्वाधान में आयोजित ‘फर्स्ट इमोशनल वेल बिइंग इंटरनेशनल कॉन्फरेन्स’ में (इ.डब्ल्यू.बी.आय.सी.) वे बोल रही थी । उन्होंने ‘संघर्षमय संसार में शाश्वत आनंद प्राप्त करना : आध्यात्मिक शोध से अंतर्दृष्टि’ इस विषय पर ऑनलाइन शोधनिबंध प्रस्तुत किया । 

 महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी इस शोधनिबंध के लेखक तथा श्री. शॉन क्लार्क सहलेखक हैं। अंतरराष्ट्रीय परिषद में यह 89 वां प्रस्तुतीकरण था । महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय ने अभी तक 107 परिषदों में शोधनिबंध प्रस्तुत किए हैं एवं 13 अंतरराष्ट्रीय परिषदों में सर्वाेत्कृष्ट शोधनिबंध पुरस्कार प्राप्त किए हैं ।    

कु. मिल्की अग्रवाल ने कहा कि शाश्वत आनंदप्राप्ति के लिए हम श्रद्धापूर्वक तीनस्तरीय उपाय अपना सकते हैं । इसमें पहला है ईश्वर का नामजप करना ।‘जीडीवी बायोवेल’ नाम के वैज्ञानिक उपकरण का उपयोग कर प्रयोग किए गए । इस प्रयोग में ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ नामजप केवल 40 मिनट तक करने के उपरांत कुंडलिनी चक्र एक रेखा में आकर प्रयोग करनेवाले की ओर प्रचुर मात्रा में सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती दिखाई दी । दूसरी बात यह कि परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी द्वारा बनाई गई स्वभावदोष निर्मूलन प्रक्रिया अपनाने से व्यक्ति के मन के नकारात्मक विचार दूर होते हैं । तीसरी बात यह कि प्रतिदिन खडे नमक के पानी में 15 मिनट पैर डुबोकर रखने के उपाय करने से शरीर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलने में सहायता मिलती है ।

कु. मिल्की अग्रवाल ने शोध का निष्कर्ष बताते हुए कहा कि यदि कोई अध्यात्मशास्त्रानुसार प्रामाणिकतासे साधना करे, तो कालांतर से उसके जीवन के दुःख एवं तनाव घटता है एवं उस व्यक्ति को शांति तथा आंतरिक आनंद मिलने में सहायता होती है । 

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित