नोएडा प्राधिकरणों में दिखने लगा है फर्क – राजेश बैरागी

Eros Times: क्या कर्नाटक निवासी आईएएस अधिकारी ज्यादा सक्षम और कार्य उत्पादक होते हैं? ग्रेटर नोएडा और नोएडा प्राधिकरणों के नवनियुक्त दोनों मुख्य कार्यपालक अधिकारी कर्नाटक के मूल निवासी हैं और दोनों ने पदभार संभालते ही अपनी कार्यशैली से डंका बजा दिया है।
पदभार संभालने के बाद बीती 18 जुलाई को पहली प्रेसवार्ता में जब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी ने सबकुछ ठीक करने के लिए कुछ समय मांगा तो अपने तैंतीस वर्ष के पत्रकारिता के जीवन में मुझे एक बार फिर निराशा हुई।

अमूमन हर नया आने वाला अधिकारी ऐसा कहकर ही पत्रकारों के प्रश्नों से पीछा छुड़ाता है और संस्थान फिर पुराने ढर्रे पर चल पड़ता है।निराश होने के बावजूद यह उत्सुकता बनी रही कि कुछ दिनों में ये साहब भी क्या तीर मार लेंगे। प्रतीक्षा चल रही थी कि मंगलवार की दोपहर एक व्यक्ति ने प्राधिकरण से ही फोन कर बताया कि नये सीईओ साहब ने उसकी बात तसल्ली से सुन ली है और उसी समय सामने बैठे संबंधित अधिकारी से उसके मामले की कैफियत तलब कर ली है।वह बांसों उछल रहा था। उसे अपने मामले को लेकर प्राधिकरण आते आठ वर्ष हो चुके हैं। लेखपाल से लेकर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी तक ने उसे केवल गोल गोल घुमाया ही है। उसके बाद मैंने प्राधिकरण के अपने सूत्रों से पता किया तो उन्होंने बताया कि नये सीईओ साहब सुबह से शाम तक जितने भी पीड़ित आ रहे हैं सबकी सुन रहे हैं।न केवल सुन रहे हैं बल्कि साथ ही संबंधित अधिकारी से मामले का समाधान भी पूछ रहे हैं।

क्या पिछले पांच वर्षों में ‘काम न करने की संस्कृति’ विकसित कर चुका ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बदलेगा? इस प्रश्न को अभी कुछ समय के लिए विश्राम देकर नोएडा प्राधिकरण चलते हैं। एक सप्ताह पहले कार्यभार संभालने वाले नये सीईओ लोकेश एम ने प्राधिकरण में लोगों के कामों पर कुंडली मारे बैठे अधिकारियों कर्मचारियों की पूंछ पर पांव रख दिया है।वे भी अधिकांश समय फरियादियों से मिल रहे हैं। उसके सामने ही संबंधित बाबू, प्रबंधक को बुलाकर सच का सामना कराया जा रहा है।आज गुरूवार को सुबह उद्योग विभाग में आकस्मिक निरीक्षण कर विभाग के कंप्यूटरों में महीनों से धूल खा रहे आवेदनों के बारे में जवाब तलब किया।

विभागीय अधिकारियों को कोई जवाब नहीं सूझा तो उन्हें आज ही सारे आवेदन निस्तारित करने की अनिवार्यता लागू कर दी। क्या नोएडा प्राधिकरण भी बदलेगा? यह प्रश्न भी बाद के लिए छोड़ देते हैं। महत्वपूर्ण यह है कि ये दोनों अधिकारी कर्नाटक के मूल निवासी हैं। हालांकि कर्नाटक निवासी सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति इतने ईमानदार हों, ऐसा भी नहीं है।

गौतमबुद्धनगर के पिछले जिलाधिकारी सुहास एल वाई कर्नाटक से ही थे। उन्होंने अपने खेल के सामने जिले को तरजीह नहीं दी।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित