सोनू सिंह का हाथ में अवैध पिस्टल लेकर हड़काते वीडियो वायरल।

Eros Times: गाजीपुर आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दबंग किस्म का एक व्यक्ति भगवा रंग की टी शर्ट भगवा जैकेट और जींस पहनकर, माथे पर भगवा टीका लगाए एक शक्स हाथ में पिस्टल लेकर किसी को हड़काते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है और कह रहा है जब तुमको बुलाया गया था तो गाड़ी पर बैठ कर क्यों नहीं आए, लगभग 1 मिनट 1 सेकेंड के इस वायरल वीडियो का संज्ञान गाजीपुर की पुलिस ने ले लिया है, एसपी गाज़ीपुर ओमवीर सिंह ने वायरल वीडियो के संदर्भ में बताया है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इस अभियुक्त के खिलाफ कासिमाबाद थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है, एसपी ने कहा है कि इस वीडियो की और पड़ताल की जा रही है यह हत्या के एक केस में जेल में बन्द था और 5 महीने पहले ही जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया है, इसके जमानत कैंसिलेशन की भी कार्यवाही प्रचलित है।

सूत्रों की मानें तो ये दबंग सोनू सिंह का है जो जहूराबाद विधानसभा के थाना कासिमाबाद के डाही गांव का है, और कासिमाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। डाही गांव में दो पक्षों के किसी विवाद में एक पंचायत बैठी थी, जिसमें हत्या आरोपी दबंग सोनू सिंह भी एक पक्ष की तरफ से आया हुआ था और जब वो स्थानीय एक पक्ष के किसी व्यक्ति को हड़का रहा था तो उसने भगवा टीका और कपड़ा पहनकर हाथ में एक अवैध पिस्टल भी लिया हुआ था, जिसे सामने बैठे व्यक्ति की ओर दिखाकर हड़का रहा था, चार पांच दिन पहले की इस घटना का वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और ये वायरल हो गया है। अब पुलिस उक्त हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह की गिरफ्तारी और हथियार की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है। फिलहाल योगिराज में भगवाधारी दबंग सोनू सिंह फरार चल रहा है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित