सीएचओ ने लगाया चिकित्साधिकारी पर आरोप सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण

Eros Times: गाजीपुर सादात हेल्थ वेलनेस सेंटर सादात पर तैनात महिला संविदाकर्मी प्रियंका शर्मा (सी.एच.ओ.) ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मिर्जापुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रामजी सिंह पर गम्भीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसे संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने चिकित्साधिकारी को दो दिन के अन्दर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। वहीं आरोपित चिकित्साधिकारी ने खुद के उपर लगाये गये आरोपों को गलत बताते हुए सीएचओ द्वारा महिला होने का नाजायज फायदा उठाने की बात कही है। सीएचओ प्रियंका शर्मा ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रामजी सिंह तथा उनकी पत्नी प्रियंका सिंह द्वारा उसे पिछ्ले दो माह से उसे उत्पीड़ित एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। डाक्टर द्वारा मोबाईल पर चैटिंग भी किया जाता है। इससे तंग आकर अर्ध विक्षिप्त होकर वह आत्महत्या करने जैसे विचार से ग्रसित हो गयी है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना के होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसे मामले को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रामजी सिंह से दो दिन के अन्दर अपना पक्ष रखते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उधर डा. रामजी सिंह का कहना है कि सीएचओ को नियमित रूप से ड्यूटी पर आने के लिये जब उन्होंने निर्देशित किया तो उसने एक अन्य महिला स्वास्थ्यकर्मी की साजिश पर मेरे खिलाफ निराधार आरोप लगाया है। वास्तव में सीएचओ द्वारा खुद कार्य अवधि के बाद उन्हें फोन किया जाता था, जिस पर उनकी पत्नी ने सीएचओ को खरी खोटी सुनाया था। वह नियमित रूप से ड्यूटी नहीं करना चाहती और ड्यूटी के लिये निर्देशित करने पर आरोप लगाकर मामले को दूसरा मोड़ देना चाहती है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित