समाजवादी लड़ना जानते हैं झुकना नहीं -विधायक वीरेंद्र यादव  

गाज़ीपुर समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक एवं नवनिर्वाचित विधानसभा कमेटी का स्वागत अभिनन्दन जिला अध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई,

Eros Times: बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जंगीपुर के लोकप्रिय विधायक डॉ वीरेंद्र यादव बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम समाजवादी पार्टी के सिपाही है, और समाजवादी लड़ना जानते हैं झुकना नहीं ,विधायक ने कहां की बीजेपी सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही है और संविधान को कुचलने का काम कर रही है यह लोग संविधान को खत्म कर देना चाहते हैं लेकिन हम समाजवादी यह कभी होने नहीं देंगे हम इनके इट का जवाब पत्थर से देने के लिए तैयार है,

हम समाजवादी और हमारा संगठन तैयार बैठा है जबकि बीजेपी और बीजेपी के लोग जनता को ठगने का काम करेंगे, हम समाजवादी जनता के हक और हूकूब की लड़ाई लड़ने का कार्य करेंगे और आने वाले 2024 के चुनाव मे समाजवादी पार्टी को मजबूत करके दिल्ली में भेजने का कार्य करेंगे ,अन्त में विधायक ने सभी कार्यकर्ताओ को अपनी जिम्मेदारी निर्वहन कर अपने सेक्टर और बूथों पर लगकर पार्टी को मजबूत बनाने का आग्रह किया और संबोधन के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया,

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी गाजीपुर के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी है हमें आपकी कुशल संगठन पर पूरा भरोसा है कि आप 2024 में रिकार्ड मतों से गाजीपुर को फतह करेंगे ,आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देता हूं और अन्त में आपसे निवेदन करता हूं कि आप सभी आज से ही लग जाए और अपने सेक्टर और बूथ को मजबूत करने का कार्य करें,

बैठक के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि आप सभी नेता कार्यकर्ता मजबूती के साथ लग जाय और आने वाले समय में विधानसभा को रिकार्ड मतों से जिताने के लिए तैयार रहें, और अपने -अपने बुथो पर लग जाय और पार्टी के निर्देशानुसार कार्य करके एक रिकॉर्ड कायम करने का काम करें ये प्रण कर लेकर जाये, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी नेता कार्यकर्ताओं पर हमे गर्व है की आप सभी अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निर्वहन करने कार्य करते हैं। बैठक में उपस्थित रहे, मुन्नीलाल राजभर जिला उपाध्यक्ष प्रभारी विधानसभा जंगीपुर, सुभाष राम, शिवराम चौहान ,सुभाष यादव गुड्डू, चंद्रबली यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष विभा पाल, कन्हैयालाल विश्वकर्मा महासचिव, सन्तोष चौबे विधानसभा संगठन सचिव, सुरेन्द्र राय, गुड्डू बारी, निर्मल यादव, रामभरोसे यादव, राजेन्द्र यादव ,भरत गोंड, सुजीत पासवान, रामजी चौहान, मनोज कुमार साहनी,शिवजन्म राजभर, मुकेश गोंड , सुनील यादव सोनू, दारा यादव, विजय यादव,बुद्धिराम पाल इत्यादि लोग मौजूद रहे संचालन जंगीपुर के विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 7 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज