गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सुनी सेक्टर 9 के व्यापारियों की समस्याएं

Eros Times: नोएडा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं समाजसेवी गोपाल कृष्ण अग्रवाल नोएडा सेक्टर 9 स्थित सत्यनारायण गोयल के प्रतिष्ठान पर उद्यमियों से भेंट की और उन्होंने समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया ।

सेक्टर 9 स्थित एसोसिएशन ऑफ कॉमन फैसिलिटी एरियास् फॉर इण्डसट्रीज के अध्यक्ष रवीश दीक्षित ने गोपाल कृष्ण अग्रवाल को बताया कि यहां उद्यमी नोएडा प्राधिकरण के नीतियों से काफी समय से परेशान हैं उनको नोएडा प्राधिकरण कभी भी कमर्शियल बताकर नोटिस और चेतावनी देता है इसके साथ साथ  नोएडा के सभी कर्मचारी हम सब उद्यमियों का शोषण भी करते हैं उन्होंने बताया कि सेक्टर 9 स्थित सभी इंडस्ट्रियल यूनिट्स बड़ी औद्योगिक इकाइयों की सहयोगी है और उनके जॉब वर्क का काम आदि करते हैं यह सेक्टर सरकार को बहुत ज्यादा राजस्व देता है और लगभग 10000 से भी अधिक लोगों को रोजगार देता है।

गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सभी उद्यमियों से व्यक्तिगत रूप से उनकी समस्याएं पूछी जिसमें महासचिव सत्यनारायण गोयल जी ने बताया कि हम लोगों ने अपनी समस्याओं को विभिन्न विभिन्न स्तर पर उठाया है परंतु वर्षों से अभी तक कोई भी किसी प्रकार का समाधान हमें नहीं मिल सका है और आज भी हम यथास्थिति में हैं।

इसी क्रम में नोएडा उद्यमी विनीत गोयल ने बताया की हमें जीएसटी और निवेश मित्र पोर्टल आदि अन्य  समस्याओं को गोपाल कृष्ण अग्रवाल के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बहुत ही गंभीरता से सुना और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व की सर्वोच्च अर्थव्यवस्था बनाने की ओर संकल्पित हैं पूरा विश्व भी आज भारत की ओर देख रहा है ऐसे में उद्यमों की समस्याओं का समाधान करना बहुत ही आवश्यक है उन्होंने नोएडा प्राधिकरण को कहा कि वह औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन देने का भी कार्य करें।

इस बैठक में नोएडा वैश्य संगठन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, पवन गोयल, संजय शर्मा, विष्णु गोयल, विनय गुलाटी आदि  उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज