समाज कल्याण मंत्री ने दृष्टिहीन छात्रों को बांटें डेजी प्लेयर दिव्यांग छात्रों की पढ़ाई में होगी मददगार

समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर ब्लाइंड बॉईज, सेवा कुटीर किंग्सवे कैंप में नेत्रहीन छात्रों को बांटें उपकरण

वाई-फाई इनेबल डेजी प्लेयर ई-बुक पढ़ने और पूरी तरह से बात करने वाली मशीन के रूप में काम करता है जिससे दृष्टिहीन बच्चों को पढ़ाई में काफी सहायता मिलेगी  

अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार हमेशा दिव्यांगजनों के साथ खड़ी है, सुगम्य सहायक योजना के तहत दिव्यांगजनों को 20 प्रकार के उपकरण मुफ्त में देने का काम शुरू किया जा रहा है

Eros Times: दिल्ली में दिव्यांग छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए केजरीवाल सरकार लगातार काम कर रही है, इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के दृष्टिहीन बच्चों को मुफ्त में डेजी प्लेयर बांटें गए। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद सोमवार को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर ब्लाइंड बॉईज, सेवा कुटीर किंग्सवे कैंप पहुंचे और दिल्ली सरकार की तरफ से दृष्टिहीन छात्रों को वाई-फाई इनेबल डेजी प्लेयर बांटें। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग की सचिव गरिमा गुप्ता, निदेशक अंजलि सहरावत, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर ब्लाइंड बॉईज, सेवा कुटीर किंग्सवे कैंप के प्रधानाचार्य जे एल शर्मा व शिक्षकगण मौजूद रहे। 

इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार लगातार दिव्यांगजनों के हित में कार्य कर रही है और हमेशा उनके साथ खड़ी है। दिव्यांगजनों के लिए केजरीवाल सरकार एक बेहतर और नई योजना “सुगम्य सहायक योजना” लेकर आई है। जिसके अंतर्गत दिल्ली में पहली बार 20 प्रकार की विकलांगता के लिए कृत्रिम अंग और स्वचालित ट्राइसाइकिल जैसे तमाम उपकरण मुफ्त में देने का काम शुरू किया जा रहा है। 

नेत्रहीन छात्रों की पढ़ाई में फायदेमंद साबित होगा डेजी प्लेयर

समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि वाई-फाई इनेबल डेजी प्लेयर दृष्टिहीन छात्रों की पढ़ाई में बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। यह डेजी प्लेयर ई-बुक रीडर और पूरी तरह बोलने वाले उपकरण के रूप में काम करता है। इसकी मदद से बच्चे क्लासरूम के पूरे लेक्चर को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में रिकॉर्ड कर सकते हैं जिसे वह बाद में पढ़ाई करते समय दोबारा भी सुन सकते हैं। इस उपकरण में 300 घंटे तक के लेक्चर की रिकॉर्डिंग को स्टोर किया जा सकता है। केवल इतना ही नहीं यह उपकरण हिंदी और अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं को भी पढ़कर नेत्रहीन बच्चों को सुनाएगा, जिससे छात्र किसी भी भाषा को आसानी से समझ सकेंगे। दिल्ली सरकार की कोशिश है कि आधुनिक उपकरणों की मदद से दृष्टिहीन दिव्यांग छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। 

केजरीवाल सरकार दिव्यांगजनों के सुख-दुःख में उनके साथ

वितरण कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि दिव्यांग होना किसी के हाथ में नहीं होता, इसलिए कभी अपने अंदर हीनभावना न लाएं और हिम्मत रखें। अगर हिम्मत से पढ़ेंगे-सीखेंगे तो हर बच्चा सफलता की ऊंचाइयों पर जा सकता है। मंत्री राज कुमार आनंद ने जोर देकर कहा कि विकलांगता विकलांग में नहीं होती है बल्कि हमारे सिस्टम में होती है, क्योंकि हम उनके मुताबिक ढांचा मुहैया नहीं करा पाते हैं, अगर हम उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ढांचा विकसित कर दें तो उनकी विकलांगता, विकलांगता नहीं रह जाएगी। मैं सभी दिव्यांगजनों को भरोजा दिलाता हूं कि केजरीवाल सरकार हमेशा आपके सुख-दुःख में आपके साथ खड़ी है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला