लाखों लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से मिलेगी राहत

रिंग रोड ट्रंक सीवर लाइन की सफाई होने से चांदनी चौक दरियागंज सराय काले खां अजमेरी गेट प्रगति मैदान निजामुद्दीन और सुंदर नगर के लोगों को होगा फायदा

अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली जल बोर्ड द्वारा 9.8 किमी लंबी रिंग रोड ट्रंक सीवर लाइन की सफाई का कार्य जल्द किया जाएगा शुरू

रिंग रोड ट्रंक सीवर लाइन की डिसिल्टिंग के बाद इलाके के लोगों को सीवरजाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और सुचारू तरीके से सीवर फ्लो हो सकेगा

Eros Times: अरविंद केजरीवाल के निर्देशों पर दिल्ली के इतिहास में पहली बार सभी ट्रंक (मुख्य) सीवर लाइनों की सफाई (डी-सिल्टिंग) की जा रही है। केजरीवाल सरकार के इस कदम से दिल्ली में रहने वाले लोगों को सीवर लाइन के ओवर फ्लो की समस्या से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी और यमुना भी साफ होगी। साथ ही सड़क पर जलभराव की समस्या का भी समाधान हो जाएगा‌। इसी दिशा में कदम उठाते हुए और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने रिंग रोड ट्रंक सीवर लाइन की सफाई शुरू करने का फैसला लिया है। यह दिल्ली की मुख्य सीवर लाइनों में से एक है। 34.7 करोड़ रूपए लागत वाली इस परियोजना के तहत ओखला डब्ल्यूडब्ल्यूटीपी के कमांड एरिया के तहत लाल किला गेट से महारानी बाग एसपीएस तक रिंग रोड ट्रंक सीवर लाइन की सफाई की जाएगी, जिससे इलाके के लाखों लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

रिंग रोड ट्रंक लाइन में दिल्ली के कई सीवर पपिंग स्टेशनों का पानी किया जाता है डंप

9.8 किमी लंबी रिंग रोड ट्रंक सीवर लाइन लाल किले के गेट से शुरू होती है और महारानी बाग रिंग रोड एसपीएस पर समाप्त होती है। इस रिंग रोड ट्रंक सीवर लाइन का 18 साल से भी ज्यादा समय पहले पुनर्वास किया गया था और तब से इसकी गाद नहीं निकली है। समय के साथ ट्रंक सीवर लाइन में काफी गाद जमा हो गई है। इस ट्रंक सीवर लाइन में दिल्ली के बहुत से सीवर पपिंग स्टेशनों का पानी डंप होता है। इस सीवर लाइन में जमा गाद की स्थिति का आकलन करने के लिए जुलाई 2022 में ध्वनिक प्रोफाइलिंग के माध्यम से निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण की रिपोर्ट के अनुसार इस ट्रंक सीवर लाइन में करीब 10 फीसद से 53 फीसद तक गाद जमा है। गाद जमा होने के कारण सीवरेज का प्रवाह कम हो रहा है। खासकर बारिश के मौसम में एसपीएस से अत्याधिक पंपिग के कारण बैक-ओवरफ्लो की स्थिति पैदा हो जाती है। इस वजह से सड़क पर जल भराव की समस्या होती है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है। साथ ही वाहनों व पैदल चलने वाले लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में केजरीवाल सरकार ने लाल किला गेट से महारानी बाग एसपीएस तक रिंग रोड ट्रंक सीवर लाइन की सफाई का फैसला लिया है। इस ट्रंक लाइन की डिसिल्टिंग के बाद इलाके के लोगों को सीवरजाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और सीवर फ्लो सुचारू तरीके से हो सकेगा।

इन इलाके के लोगों को होगा फायदा

चांदनी चौक

दरियागंज

सराय काले खां

अजमेरी गेट

प्रगति मैदान

निजामुद्दीन

सुंदर नगर

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पूरे सीवर सिस्टम की सफाई को लेकर दिए थे दिशानिर्देश

दिल्ली में सीवर की सफाई को लेकर 17 मई 2023 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में दिल्ली जल बोर्ड के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सफाई को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान सामने आया था कि दिल्ली में अभी तक कभी भी ट्रंक सीवर (मुख्य सीवर) लाइन की सफाई नहीं की गई है। वहीं अक्सर पुरानी सरकारों द्वारा ट्रंक सीवर लाइन के चोंक होने पर उन्हें बदल दिया जाता था। इन्हें बदलने में कई गुना ज्यादा लागत आती है, साथ ही गंदगी भी बढ़ती थी। इसके अलावा कुछ हिस्सा ही साफ हो पाता था। सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोंदी जाती थीं, जिससे आम जनता को परेशानी होती थी। साथ ही पूरी सीवर लाइन साफ नहीं हो पाती थी। बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पूरे सीवर सिस्टम की सफाई को लेकर डीजेबी को दिशानिर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए डीजेबी द्वारा दिल्ली में सीवरेज प्रबंधन को बेहतर के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। जिस तरह पिछले कार्यकाल में दिल्ली सरकार ने स्कूलों और अस्पतालों का कायाकल्प किया, वैसे ही इस बार यमुना को भी प्राथमिकता के आधार पर साफ करना ही मुख्य मकसद है। इसके तहत दिल्ली के 100 फीसदी घरों को भी सीवर लाइन से जोड़ा जा रहा है ताकि इलाके के लोगों को सीवर से राहत के साथ-साथ साफ-स्वच्छ वातावरण मिल सके। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में करीब 90 किमी लंबी ट्रंक सीवर लाइन की सफाई का कार्य प्रगति पर है। यमुना विहार एसटीपी तक 7.65 किमी, रिठाला-रोहिणी एसटीपी तक 19.21 किमी, नरेला एसटीपी और कोरोनेशन पिलर एसटीपी तक 8.05 किमी, केशोपुर एसटीपी तक 2.84 किमी, निलोठी एसटीपी तक 4.65 किमी, कोंडली एसटीपी ईस्ट जोन में 8.76 किमी, द्वारका एसटीपी तक 27.10 किमी, ओखला एसटीपी तक 11.51 किमी, ग्रेविटी डक्ट नंबर-1 में 2.5 किमी. तक ट्रंक सीवर लाइनों की सफाई (डी-सिल्टिंग) की जा रही है। अब तक 36.87 किलोमीटर ट्रंक/पेरिफेरल सीवर लाइनों की डिसिल्टिंग की जा चुकी है। मई-जून 2023 के अंत तक इन ट्रंक सीवर लाइनों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त 110 किमी. की सीवर लाइन के डि-सिल्टिंग के लिए सर्वे और एस्टीमेट का कार्य प्रगति पर है। इसके तहत शुरू में 45 किलोमीटर सीवर लाइन से सिल्ट निकाली जाएगी। यह कार्य मार्च 2024 तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त 530 किमी लंबी सीवर लाइनों की डी-सिल्टिंग के कार्य को लेकर योजना बनाई जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 9 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 7 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन