स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों से कम होगी बिजली की खपत, सुरक्षित होंगी महिलाओं के लिए सड़कें

महिलाओं के लिए और सुरक्षित होगी दिल्ली, डार्क स्पॉट खत्म करने के लिए केजरीवाल सरकार लगाएगी स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें

इस योजना के तहत दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 90,953 स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स लगाएगी दिल्ली सरकार

महिला सुरक्षा की दिशा में दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों पर लागू की जाएगी स्मार्ट स्ट्रीट लाइट योजना

यदि कोई लाइट ख़राब हुई तो कंट्रोल रूम के जरिए अपने आप पता चल जाएगा और उसे तुरंत बदल दिया जाएगा

महिला अपराध को रोकने में दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में जितने भी काम है, उन सबको किया जा रहा है

अगर कोई भी स्ट्रीट लाइट खराब हुई तो उसकी सेंट्रलाइज्ड निगरानी की जाएगी, दिल्ली में नहीं बचेंगे ब्लैक स्पॉट

Eros Times: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिला सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत दिल्ली सरकार द्वारा पूरी दिल्ली में स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाकर सभी डॉर्क स्पॉट को खत्म करेगी। इन लाइटों को सेंट्रलाइज्ड नियंत्रित किया जाएगा। अब अगर कोई भी स्ट्रीट लाइट खराब हुई तो उसकी सेंट्रलाइज्ड निगरानी की जाएगी। इससे बिजली की खपत भी कम होगी। कैबिनेट मंत्री आतिशी ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में स्मार्ट स्ट्रीट लाइट पॉलिसी को सीएम अरविंद केजरीवाल के सामने पेश किया, जिसे सीएम ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महिला सुरक्षा की दिशा में दिल्ली सरकार बड़ा कदम उठा रही है। पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों पर स्मार्ट-स्ट्रीट लाइट योजना लागू की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम बनेगा। कोई लाइट ख़राब हुई तो अपने आप पता चल जाएगा और उसे तुरंत बदल दिया जाएगा।

दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को हुई बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग ने सीएम अरविंद केजरीवाल के समक्ष स्मार्ट स्ट्रीट लाइट योजना को लेकर प्रेजेंटेशन दिया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अवगत कराया कि वर्तमान में मौजूदा स्ट्रीट लाइट्स की  टेक्नॉलॉजी आउटडेटेड होने के चलते स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाते है। वहीं, ऊर्जा की बेहद ज्यादा खपत होती थी। ऐसे में ज्यादा खपत से बिजली के बिलों में काफी ज्यादा खर्च आता था। इसके अलावा मौजूदा स्ट्रीट लाइट्स की मॉनिटरिंग मैनुअल तरीके से की जाती है और रियल टाइम मॉनिटरिंग न होने के कारण शिकायतों का निस्तारण उचित समय पर नहीं हो पाता। इसलिए दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 90,953 स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएगी। इससे दिल्ली में डार्क स्पॉट खत्म होंगे और महिलाओं के साथ अंधेरी जगहों पर वारदातों को खत्म करने में यह योजना कारगर साबित होगी। 

mमहिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ समय में महिला संबंधी काफी अपराध सामने आए हैं। ऐसे में महिला अपराध को रोकने में दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में जितने भी काम है, वो सारे काम किए जा रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध दिल्ली सरकार स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स के जरिए डॉर्क स्पॉट्स खत्म करेगी। दिल्ली सरकार ने स्मार्ट स्ट्रीट लाइट पॉलिसी के लिए एनर्जी सर्विस कंपनी (ईस्को) मॉडल को अपनाया है। इसके तहत स्मार्ट लाइटों को सेंट्रलाइज्ड नियंत्रित किया जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि किसी लाइट के खराब होने पर कंट्रोल रूम को पता चल जाएगा और उसे फौरन ठीक कर दिया जाएगा। कई सड़कों पर दिन में भी लाइट जलती रहती है। इस योजना के लागू होने पर बिजली की बर्बादी भी रुकेगी। वहीं, दिल्ली की विद्युत मंत्री आतिशी का कहना है कि पूरी दिल्ली में अब एलईडी स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों को सेंट्रलाइज्ड नियंत्रित किया जाएगा। अब अगर कोई भी स्ट्रीट लाइट खराब हुई तो उसकी सेंट्रलाइज्ड निगरानी की जाएगी। इसके बाद दिल्ली में कोई भी ब्लैक स्पॉट नहीं बचेंगे।

ईस्को मॉडल से सरकार को होंगे ये फायदे

एनर्जी सर्विस कंपनी (ईस्को) मॉडल के तहत पीडब्ल्यूडी की ओर से भुगतान किए गए बिजली बिल में करीब 50 फीसद की कमी होगी। बिजली बिल में बचत और मेंटेनेंस लागत का हिस्सा कन्सेशनर के साथ साझा किया जाएगा। कुल 90,953 स्मार्ट एलईडी स्ट्रीटलाइट्स में से 59,572 पारंपरिक लाइटों को स्मार्ट एलईडी लाइटों से बदला जाएगा और 31,381 मौजूदा एलईडी लाइटों को स्मार्ट स्ट्रीट लाइट बनाया जाएगा। ईस्को एजेंसी ही 7 वर्षों के लिए रखरखाव का खर्च वहन करेगी।

कंट्रोल रूम से की जाएगी निगरानी

स्मार्ट मॉनिटरिंग के लिए सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम और इंडिविजुअल लाइट मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना की जाएगी। कमांड सेंटर में ऑपरेशनल स्टेटस, बिजली की खपत, फिसी फॉल्ट का पता लगाना, लाइट की इंटेसिटी, ऐतिहासिक डेटा लॉगिंग, भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) एकीकरण आदि की मॉनिटरिंग की जाएगी। टाइमर और शेड्यूलिंग, डिमिंग कंट्रोल, अलार्म सूचनाओं की भी जानकारी मिलेगी। बता दें कि भारत के अंदर महाराष्ट्र के ठाणे नगर निगम, पश्चिम बंगाल में कोलकाता नगर निगम और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) सहित कई अन्य छोटे शहरों ने भी इस्को मॉडल को अपनाया है।

ईस्को मॉडल के तकनीक के फायदे

इस मॉडल के तहत नवीनतम तकनीक इस्तेमाल कर इंडस्ट्री की बेस्ट प्रेक्टिसिज को अपनाया जाएगा, जिससे रियायतग्राही को फायदा होगा। साथ ही रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। एलईडी लाइट्स फिक्चर के साइज में वृद्धि के बिना उच्च रोशनी का स्तर प्रदान करेगी। ये सेंसर बेस्ड लाइट्स जरूरत के हिसाब से ऑटोमेटिकली चालू या बंद होगी। इनके लगने के बाद बिजली के बिलों में भारी कमी की उम्मीद है। क्योंकि ऊर्जा की कम खपत इस्को मॉडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अलावा आईओटी और जीपीएस के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्मार्ट लाइट हमेशा कनेक्टेड रहें और सेंट्रलाइज नेटवर्क को डेटा और स्थिति की रिपोर्ट करें।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला