नोएडा:EROS TIMES: चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट व श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता राजन कुमार ने सेक्टर ५५ नोएडा के कम्युनिटी सेण्टर में रक्षाबन्धन से पूर्व महिलाओं को मेहँदी लगवायी व सी ब्लॉक के शिव शक्ति मंदिर में भंडारे का आयोजन करवाया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से मेहंदी लगाने से हुई व् शाम तक करीबन 500 महिलाओं को मेहंदी लगायी गयी। राजन कुमार अलग अलग त्योहारों में ऐसे कार्यक्रम करते रहते हैं।
कार्यक्रम के दोरान राजन कुमार ने कहा कि अपने अपने देश की सभ्यता और संस्कृति से जुड़े रहना व लोगो को जोड़े रखना भी एक तरह की समाज सेवा है।






