शाहनवाज शेख बने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के प्रभारी

Eros Times:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने शाहनवाज शेख को राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट का प्रभारी का कार्यभार दिया है | दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस रिसर्च विभाग के प्रभारी डॉ अनिल कुमार मीणा ने बताया कि शाहनवाज छात्र राजनीति में उनके साथ काम कर चुके हैं| दिल्ली विश्वविद्यालय जेएनयू जैसे कई विश्वविद्यालयों में उनकी बड़ी मेहनत लगन से चुनाव में जीत मिली है| उनके काम करने के तरीके से संगठन का हर कोई व्यक्ति कायल है | इमरान प्रतापगढ़ी भारत के जाने-माने विश्व विख्यात शायर है, जिन्होंने लफ्जों के माध्यम से सरकार कि गलत रणनीतियां और देश की समस्याओं को उठाया है| फिलहाल इमरान ने कांग्रेस के जमीनी धरातल से जुड़े हुए युवा ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की मुख्यधारा में ला रहे हैं| शाहनवाज पहले भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय महासचिव, अहमदाबाद से पार्षद एवं पिछले 3 वर्षों से शाहनवाज मध्य प्रदेश के प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं | इनकी कार्यप्रणाली ईमानदारी एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए राहुल गांधी एवं इमरान प्रतापगढ़ी संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने अल्पसंख्यक समुदाय को संगठित एवं राष्ट्रीय नेतृत्व की भागीदारी में शामिल करने के उद्देश्य से दिल्ली प्रदेश के प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी दी है| शाहनवाज ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय में आने वाले मुस्लिम, सिख , जैन , बौद्ध, ईसाई एवं पारसी समाज को राजनीति की मुख्यधारा से वंचितों को राजनीति की मुख्यधारा में कांग्रेस के नेतृत्व में आगे लाना है | वर्तमान हालात में देश में चल रहे अल्पसंख्यक लोगों के खिलाफ हो रही घटनाओं पर्दाफाश करने अल्पसंख्यक समुदाय के मुद्दों की लड़ाई लड़ने के लिए आने वाले दिनों में अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत किया जाएगा| भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत किया जाएगा |

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस