‘द लास्ट ट्रायल’ के प्रीमियर से ‘रशियन फिल्म डेज’ की शुरुआत

दिल्ली:EROS TIMES:   भारत में लगातार चौथी बार ‘रसियन फिल्म डेज’ नामक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

12 से 15 अक्टूबर तक आयोजित इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आलोक में 12 अक्टूबर को मंडी हाउस स्थित रसियन सेंटर फॉर साइंस एंड कल्चर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये इसका बाकायदा उद्घाटन किया गया।

रूस के संस्कृति मंत्रालय, रूसी फिल्म निर्माता संघ, रसियन नेशनल फंड ऑफ कॉपीराइट्स होल्डर्स सपोर्ट, भारत में रूसी दूतावास, रसियन कल्चर एवं साइंस सेंटर और स्टार मीडिया फिल्म कंपनी द्वारा समर्थित इस फिल्म महोत्सव का आयोजन रूसी फिल्म महोत्सव कंपनी ‘सिनेमारूस’ की ओर से किया जा रहा है।

महोत्सव के पहले दिन एलेक्सी पेट्रुखिन द्वारा निर्देशित रूसी थ्रिलर ड्रामा ‘द लास्ट ट्राइल’ का विश्व प्रीमियर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों के अलावा फिल्म के कलाकार भी मौजूद थे। इस फिल्म को रूसी अभिनेत्री एना चुरीना और अलीसा ग्रेबेन्सचिकोवा ने प्रस्तुत की थी।
इसके अलावा गैलिना लेमेशेवा, वैलेंटाइना माजुनिना, आर्टम तकाचेंको और विक्टर खोरीन्याक जैसी प्रमुख रूसी हस्तियां भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

उल्लेखनीय है कि इस बार यह उत्सव रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन और रूस के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री की बैठक के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा भी होगा।
फिल्म समारोह अभी से ही अपनी सीमाओं का विस्तार भी कर रहा है, क्योंकि इसके जरिये सबसे सफल और प्रमुख फिल्मों को न केवल दिल्ली, बल्कि पुणे और मायानगरी मुंबई में भी दिखाया जाएगा।

बता दें कि भारत में ‘रसियन फिल्म डेज’ रचनात्मक और आर्थिक अभिजात वर्ग के साथ संपर्कों में सुधार करने के साथ-साथ सिनेमा उद्योग में रिश्ते को मजबूत करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और भारत के साथ रूस के मैत्री को अलग से आकार देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पिछले महोत्सवों का अनुभव इस साल भी महोत्सव की सफलता को पुष्ट बनाता है। मुंबई स्थित फिल्म वितरण और प्रोडक्शन कंपनी आरजी स्टूडियो भारत में हर साल रूसी फिल्मों को क्यूरेट करती है।
साथ ही यह भारत में एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो रूस में भारतीय फिल्मों और भारत में रूसी फिल्मों का वितरण करती है।

फोरम प्रोड्यूसर एवं रूसी फिल्म निर्माता संघ के सलाहकार, ‘दि हॉलीवुड रिपोर्टर’ की एडिटर-इन-चीफ मारिया लेमेशेवा, जो रूसी प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख भी हैं, कहती हैं, ‘हर साल आयोजित होने वाला ‘रसियन फिल्म डेज’ अपने बड़े पैमाने के कारण हमेशा दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा है।

पिछले तीन वर्षों से भारत में 15 हजार से अधिक लोगों ने रूसी फिल्मों को देखा है।

हमारा मानना है कि सिनेमा में सबसे ज्यादा एकजुट करने वाले तत्वों का समावेश होता है।
इस साल हम रूस में बने सबसे स्ट्राइकिंग फिल्मों को प्रस्तुत कर रहे हैं और हमें आशा है कि वे भारत में भी उसी तरह लोकप्रिय होंगे, जैसे रूस में हुए हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली में सजी शायरी की महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे के साथ असर देहलवी की किताब ‘आग़ाज़’ का हुआ भव्य विमोचन

      नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। राजधानी दिल्ली की अदबी फिज़ाओं में शुक्रवार की शाम शायरी, ग़ज़लों और साहित्य के नाम रही। जनता की खोज मीडिया ग्रुप, फनकार कल्चर ग्रुप…

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां