भारत टेक्स एक्सपो-2024 का रोड शो तैयार, 26-29 फरवरी के बीच नई दिल्ली मे होगा कपड़ा निर्यात से जुड़ा भारत टेक्स एक्सपो

60 हजार करोड़ रूपये के कपड़ों का निर्यात, शहर बनेगा बड़ा हब

Eros Times: नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोएडा के परिधान (कपड़ा) उद्योग से जुड़े उद्यमियों की दी जा रही सुविधाओं के बलबूते आने वाले दो सालों में नोएडा कपड़ा निर्यात का एक बड़ा हब बन जाएगा। अकेले नोएडा से ही 60 हजार करोड़ रूपये के कपड़े दुनिया भर में निर्यात किये जाएंगे। नोएडा क्लस्टर से इस समय सालाना 40 हजार करोड़ रूपये का कपड़ा निर्यात किया जाता है।

नोएडा परिधान निर्यात क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने इस रोड शो में बताया कि नोएडा क्लस्टर से आरएमजी निर्यात 40 हजार करोड़ रूपये है और अगले दो वर्षों में यह निर्यात 60 हजार करोड़ रूपये तक पहुंच जाएगा। यूपी की योगी सरकार ने नोएडा को परिधानों का शहर बनाया है और कई उपयुक्त सुविधाएं प्रदान की हैं जिससे व्यवसाय में वृद्धि हुई है। कोविड काल में भी योगी सरकार ने कपड़ा उद्योग से जुड़े कारखानों को काम करने की अनुमति दी थी।

वर्ष-2024 में 26 से 29 फरवरी के बीच नई दिल्ली के भारत मंडपम और यशोभूमि में कपड़ा निर्यात से जुड़ा भारत टेक्स एक्सपो 2024 का आयोजन किया जाएगा। इस एक्सपो में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए नई दिल्ली में एक रोड़ शो आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नोएडा क्लस्टर आरएमजी निर्यातकों ने अपनी भागीदारी की। रोड शो में 300 से अधिक निर्यातक पहुंचे। “भारत टेक्स एक्सपो 2024” का आयोजन कपड़ा मंत्रालय के सहयोग से किया जाएगा।

“भारत टेक्स एक्सपो 2024” के लिए हुए रोड शो में नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के सांसद डा. महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए। निर्यातकों को संबोधित करते हुए सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि भारत को विनिर्माण केन्द्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने में इस सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा शो से काफी मदद मिलेगी। नोएडा शहर यूपी का शो-विंडो है और यूपी की योगी सरकार परिधानों के इस शहर में व्यापार वृद्धि के लिए अनुकूल माहौल प्रदान कर रही है।

रोड शो में एईपीसी के महासचिव मिथिलेश्वर ठाकुर ने कहा कि “भारत टेक्स एक्सपो 2024” दुनिया का सबसे बड़ा कपड़ा शो होगा जिसमें 3500 से अधिक प्रदर्शक, 3000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खरीददार और 60 हजार से अधिक घरेलू खरीददार शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कच्चे माल की प्रचुरता के कारण भारत से कपास, रेशम, जूट, पॉलिस्टर विस्कोस, नायलॉन और एक्रेलिक सहित अन्य फैब्रिक्स से बने परिधान निर्यात किये जा रहे हैं।

भारत टेक्स एक्सपो-2024 के लिए हुए रोड शो में कपड़ा मंत्रालय के निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि भारत में हमारे पास खेत से लेकर फैशन तक सब कुछ है लेकिन बिखरा हुआ है। भारत टेक्स एक्सपो 2024 संपूर्ण कपड़ा निर्यात क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक छत के नीचे लायेगा।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस