बाल दिवस के अवसर पर चाचा नेहरू को किया याद

नोएडा:EROS TIMES:  नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से रॉयल पब्लिक एकेडमी सेक्टर 44 नोएडा में बाल दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई।

प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संस्था की तरफ से रितिका कुमारी और फिरदौस के नेतृत्व में बच्चों द्वारा चाचा नेहरू को याद किया।

बाल दिवस के इस अवसर पर सभी बच्चे अति उत्साहित दिखाई दे रहे थे। बच्चों का यह उत्साह नेहरू जी के प्रति अपने प्रेम का सहज भाव प्रस्तुत कर रहा था।
इस अवसर पर सलारपुर इकाई से महासचिव अर्पित अग्निहोत्री ने बच्चों को बताया गया कि 14 नवम्बर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है, अतः इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

चाचा नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ बच्चों के अच्छे साथी भी थे। इस दौरान संयुक्त सचिव अनमोल सहगल ने कार्यक्रम में बाल दिवस का महत्व बताते हुए बालकों को कविताएं एवं चाचा नेहरू से संबंधित कहानियां सुनाई।

इस अवसर पर हमारे नवनिहालों द्वारा लाल गुलाब के पुष्प अर्पित किए गए तथा चाचा नेहरू को याद करके हमारे नवनिहाल भाव-विभोर हो उठे। अंत में बच्चों को मिठाई बांटी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय प्रमोद अग्रवाल जी ने सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर स्कूल के प्राचार्या अम्बरीन खान, पुष्कल गुप्ता, अनमोल सहगल के अलावा बच्चों में अरपित, आरव, उर्वी, चिरायु, हिया, दिवान्शु, नाव्या, प्रियांशु, संध्या, स्निग्धा, रिषिका, रुद्र, अदविका, सेजल, अपेक्षा, आराध्या, रुद्र, अदविका, सेजल, अपेक्षा, अराध्या, अर्थ, ग्रेषि, हिबा, कृपा, मिठी, खुशी, प्रत्युशा, प्रेम, पिहु, शाहिद, वैभव आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित