गुरु कभी गलत नहीं हो सकता है,गुरु की सामर्थ भागवान से भी ज्यादा होती है,श्री विजय कौशल जी महाराज

नोयडा: रामलीला  मैदान में  चल रही श्री रामकथा के चौथे दिन पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज  ने भगवान राम के अवतार पर प्रकाश डाला। आज के समय में भी भगवान जब जब भक्तो को भवसागर में डूबता देखते हें,तब तब भगवान उसका भला करने के लिए विभिन्न रूप मे चले आते है। भगवान के पृथ्वी पर हुए अवतार के संबंद पर उन्होंने कहा की भागवान के तीनो अवतार नारद ,बृंदा,सप्त  ऋषि के द्वारा दिए श्रापो के कारण हुए। इनके कारण हुए पहला अवतार मे उन्होंने उन्होंने हिरानाक्ष्य- हिरंकश्यपू ,दुसरे अवतार में रावन-कुम्भकरण,तीसरे अवतार में शिशुपाल-दन्तवक्र का वध करके जगत का कल्याण किया।  भगवान की दण्ड व्यवस्था मे बडो को ज्यादा ,छोटो को कम की व्यवस्था है। गुरु की महिमा की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि गुरु कभी गलत नहीं हो सकता है,गुरु की सामर्थ भागवान से भी ज्यादा होती है,आज के समय में मानव को अवसर मिलने पर सदा तीन लोगो माता-पिता-गुरू की चरण सेवा करनी चाहिए। इन तीनो की चरण सेवा करने वालो के काल भी प्राण नहीं लेता है वरन प्रणाम करता है। उत्तम भक्त की पहचान बताते हुए उन्होंने कहा की जो ये कभी नहीं कहता की मैंने किया है बल्कि जो भी होता उसे भगवान की कृपा से ही सम्भव  हुआ मानता है, वही भक्त होता है। मनुष्य को होने वाले  लोभ,काम,क्रोध ही वो दुर्गुण  जो उसकी दुर्गति  का कारण होते है। ना ही मनुष्य को किसी से इर्ष्या नहीं करनी चाहिए। मन के अस्थिर  होने के कारण हम जिस व्यक्ति,वस्तु,विषय का चिंतन करते हे वही हमे मिलता है। क्यूंकि हमारे सभी निर्णय मन करता  है ना कि शरीर। आज की कथा मे भगवान श्री राम का जन्मदिन बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर भक्तो ने नृत्य,गायन के द्वारा आनंद मनाया। आज के भक्त चरित्र में उन्होंने  कई भक्तो की भक्ति की चर्चा करके उनसे प्रेंरना लेकर भगवान का भजन करके उनसे जुड़ना चाहिये। कथा के इस शुभ अवसर पर मंगलमय परिवार के सभी  लोगो के साथ नगर के असंख्य  श्रद्धालु उपस्थित रहे। जिनमे मुख्य यजमान श्री परमात्मा शरण बंसल जी,आनंद स्वरुप गोयल,श्री रामनिवास गोयल(दिल्ली विधानसभा), देव दत्त शर्मा,दिव्या,आरोही,हर्ष,अविशि,अर्श,कनिका,राजीव अगरवाल,विपिन मल्हन, केशव गंगल,विवेक अगरवाल,राहुल गुप्ता,अनु शर्मा,शालू गोयल,आर के अगरवाल, संदीप तायल नंदी।  (मंगलमय परिवार)

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस