राजन कुमार ने दिए एमजी भटनागर अवार्ड 2018

नोएडा:EROS TIMES:  श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास व श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नॉएडा ने सेक्टर 39 के सामुदायिक केंद्र में एक परिवार सारा घर परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया व राजन श्रीवास्तव ने प्रतिभाशाली छात्रों को एमजी भटनागर एवार्ड 2018 प्रदान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: राज्यसभा सदस्य तथा कायस्थ शिरोमणि एवं श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर के अध्यक्ष आर.के. सिन्हा ने विधिवत किया। इस दौरान नोएडा लोक मंच के अध्यक्ष महेश सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष आर एन सहाय, अतुल नागपाल, ज्योति सक्सेना, संजय श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी समेत कायस्थ परिवार के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

निस्वार्थ भावना से समाजसेवा तथा जरूरतमंदों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। इस दिशा में श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट तथा श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास के प्रयास सराहनीय है।
यह बात कहीं सांसद तथा केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने, वे सेक्टर- 39 सामुदायिक केंद्र में एक परिवार सारा घर परिवार कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों को एमजी भटनागर एवार्ड 2018 प्रदान करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान राजन कुमार ने डॉ0 महेश शर्मा द्वारा 10वीं, 12वीं, एमबीबीएस, बीटेक आदि परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने वाले छात्रों को मोमेंटो, तथा नकदराशि प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ0 महेश शर्मा ने राजन श्रीवास्त तथा उनकी टीम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में बच्चों, वयस्क तथा वरिष्ठ नागरिकों ने सुईधागा, म्युजिकल चेयर, लेमन स्पून रेस, बैगजम्पिंग,तंबोला, खो-खो प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विजित प्रतिभागियों को ईनाम वितरित किया गया।
प्रात: से सायं 7.30 बजे तक चले कार्यक्रम में गायन तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुऐ।
कार्यक्रम में तक़रीबन 50 विद्यार्थियों को सम्मानित व पुरुस्कृत किया गया।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित