थानाध्यक्ष होंगे ऑनलाइन आरोप प्रत्यारोप पर तैयार हुआ सिस्टम 

Eros Times: गाजीपुर साहब मैं थाने पर गया था, मेरी फरियाद नहीं सुनी गई। थानाध्यक्ष नहीं थे, थानाध्यक्ष ने भगा दिया। ऐसी शिकायतें आने पर संबंधित थानाध्यक्ष ऐसी कोई बात नहीं है जैसे शब्द कर खुद को अलग नहीं कर पाएंगे। वजह इस तरह की शिकायत या गंभीर मामलों में फरियादियों की सुविधा को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत एसपी, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, संबंधित सीओ और थानाध्यक्ष जूम मीटिंग से रोजाना जनसुनवाई के दौरान जुड़े रहेंगे। जरूरत पड़ने पर सीधे लाइव फरियादी से संवाद कर सकेंगे

पुलिस अधिकारी रोजाना सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई करते हैं। यहां बड़ी संख्या में फरियादी आते हैं। इनमें बहुत से फरियादी सीधे सीओ, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और एसपी के कार्यालय पहुंचते हैं। इनमें अधिकांश की शिकायत करती हैं कि वे थाने पर गए, लेकिन उनकी सुनी नहीं गई।

ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखते हुए पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने प्रदेश में 24 अगस्त को पत्र जारी किया है, जिसके मुताबिक अब सभी थानाध्यक्ष जूम मीटिंग से एसपी से जुड़ेंगे। इस मीटिंग में संबंधित सीओ, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण भी जुड़े रहेंगे। मीटिंग के दौरान जरूरत पड़ने पर अधिकारी थानाध्यक्ष से फरियादी की सीधा संवाद कराएंगे, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इसी तरह एक अधिकारी किसी थाने का इस अवधि में निरीक्षण भी करने पहुंचे और शिकायत रजिस्टर को भी देखेंगे।

भूमि संबंधित मामलों को टाल नहीं पाएंगे थानाध्यक्ष

पुलिस के पास ज्यादातर भूमि संबंधित भी मामले पहुंच रहे हैं। ऐसे में राजस्व का मामला कहते हुए थानाध्यक्ष टाल देते हैं। लेकिन, अब वे इतनी आसानी से ऐसा नहीं कर पाएंगे। वे राजस्व विभाग के साथ टीम बनाकर संबंधित स्थल पर जाएंगे। जहां राजस्व विभाग की टीम जांच के बाद संबंधित को न्याय दिलाने की कोशिश करेगी।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया