गणीनाथ पूजन उत्सव समारोह व शोभायात्रा का हुआ आयोजन

Eros Times: जंगीपुर मद्धेशिया वैश्य परिवार जंगीपुर के द्वारा संत गणीनाथ पूजन उत्सव समारोह व शोभायात्रा का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम लावा मोड़ डॉ महेंद्र प्रसाद जी के आवास से नवीन मंडी स्थल जंगीपुर तक कुल देवता संत गणी नाथ की भावपूर्ण शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर संत गणी नाथ जी का पूजन उत्सव समारोह उल्लास पूर्वक मनाया गया ।विचार गोष्ठी कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा जिला कोषा अध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक गाज़ीपुर के उपसभापति अच्छे लाल गुप्ता ने कहा कि संत गणिनाथ जी एक महान संत होने के साथ-साथ दार्शनिक व विचारक भी थे आज जरूरत है कि समाज के सभी लोग एक मंच पर आए और संगठित होकर कार्य करें जिससे अपने आने वाली पीढियां को एक मजबूत दिशा दी जा सके राजनीति चाहे किसी भी राजनीतिक दल में हो लेकिन समाज की सुरक्षा व्यवस्था और विकास के लिए हम सभी को एक मंच पर आना ही होगा ।उनका जीवन दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है ।

विचार गोष्ठी को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए विधायक जयकिशन साहू ने कहा कि वैश्य समाज के लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा तथा संस्कार से संस्कारित कर आने वाली चुनौतियों के लिए पूर्ण रूप से तैयार करें। वैश्य समाज के लोग एकजुट होकर अपनी सामाजिक व राजनीतिक पहचान को मजबूत करें ।

कार्यक्रम में राजेश गुप्ता जिला अध्यक्ष मद्धेशिया समाज, श्यामबली मद्धेशिया, रविशंकर गुप्ता,अभिषेक मद्धेशिया, डॉ अवधेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, मारकंडेय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री वीडियो संघ उत्तर प्रदेश विनोद गुप्ता, जिला महासचिव ग्राम प्रधान संगठन ओम प्रकाश गुप्ता, गोपाल जी गुप्ता, संसार मद्धेशिया, दीपक गुप्ता, अनमोल गुप्ता, अंकित गुप्ता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ महेंद्र प्रसाद, संचालन विद्युत प्रकाश तथा आभार प्रकट कार्यक्रम के संयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता ने किया।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया