नोएडा में विधायक पंकज सिंह ने किया नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का लोकार्पण

ग्राम रायपुर खादर सेक्टर 126 नोएडा में विधायक पंकज सिंह ने किया नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का लोकार्पण
गौतमबुद्धनगर 22.03.2017
स्थानीय जन सामान्य को सरकार द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य योजनाओं का भरपूर लाभ पहुॅचाने के उद्देश्य से नोएडा विकास प्राधिकरण के द्वारा ग्राम रायपुर खादर सेक्टर 126 नोएडा में नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र भवन का विधिवत रूप से नोएडा विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक पंकज सिंह के द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एन पी सिंह तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनुराग भार्गव एवं गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
मा0 विधायक पंकज सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित जन सामान्य का आहवान करते हुये कहा कि नोएडा विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुॅचाने के लिये उनके स्तर से निरन्तर विशेष प्रयास किये जायेगे। नोएडा प्राधिकरण के माध्यम से रायपुर खादर में जो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन को भव्य रूप में तैयार किया गया है इसके लिये वह वधाई के पात्र है साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यहॉ पर अपना स्टाफ भी नियुक्त कर दिया गया है इससे सभी ग्रामीण एवं आस-पास की जनता को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। श्री सिंह ने यह भी कहा कि उनके द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरन्तर कार्य किया जायेगा और उनके विधान सभा क्षेत्र में यदि और कही पर स्वास्थ्य केन्द्र बनाये जाने की आवश्यकता होगी तो वह भी बनवाया जायेगा ताकि सभी जनता को सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का भरपूर लाभ प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी एन पी सिंह ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि माननीय विधायक जी के द्वारा आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया गया है उनके द्वारा यहॉ पर निरन्तर रूप से स-समय चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाये साथ ही अधिकारियों के द्वारा यह विशेष ध्यान दिया जाये कि स्वास्थ्य केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में आवश्यकताओं के आधार पर दवाईयॉ उपलब्ध रहें ताकि जन सामान्य को इस केन्द्र का भरपूर लाभ अर्जन हो सकें। ज्ञातव्य हो कि लोकार्पित भवन नोएडा विकास प्राधिकरण के द्वारा तैयार कराया गया है और इस स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा स्टाफ की नियुक्ति की गयी है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनुराग भार्गव, एसीएमओ डा वीवी डाका, डा0 दोहरे, अन्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सकगण, स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ, तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें-राकेश चौहान सूचनाधिकारी।
  • Related Posts

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    नई दिल्ली/हापुड़। भाजपा नेता विकास तोमर ने हापुड़ जिले की धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरोधन से देहरा तक हर वर्ष निकलने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर बड़ा बयान…

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 13 views
    “राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कोई नहीं रोक पाएगा” — भाजपा नेता विकास तोमर

    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 8 views
    दिल्ली में 15 मई से फिर शुरू होगा ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, ईवीएमएस ने जताया सरकार का आभार

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    • By admin
    • May 11, 2026
    • 84 views
    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तंजीमूल मकातिब की दीनी तालीमी कॉन्फ्रेंस व मजलिस-ए-अज़ा का कामयाब आयोजन

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 15 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 16 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 14 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन