ऐसे बना दुनिया का मोस्ट वांटेड आतंकी, 13 साल की उम्र में बन गया था अरबपति।

दुनिया डेस्क, इरोस टाइम्स: मोस्ट वांटेड आतंकी ओसामा बिन लादेन के एनकाउंटर को आज (2 मई 2011) छह साल हो गए हैं। सऊदी अरब के रईस कंस्ट्रक्शन कारोबारी के घर जन्मा लादेन पढ़ाई के दौरान ही धार्मिक कट्टरपंथियों के संपर्क में आ गया था। यहीं से उसका झुकाव आतंकवाद की ओर हुआ और उसने 1988 में अलकायदा की स्थापना की। कई छोटे-बड़े हमलों के बाद अमेरिका पर 9/11 अटैक ने उसे मोस्ट वॉन्टेड आतंकी बना दिया।

13 की उम्र में मिली 19 अरब रुपए की विरासत…

– 1957 में लादेन का जन्म सऊदी अरब के जेद्दा में यमनी कंस्ट्रक्शन कारोबारी मोहम्मद बिन लादेन के घर हुआ था।
– मोहम्मद सऊदी के मौजूदा किंग फैजल के करीबी दोस्त थे और उनका बिन लादेन ग्रुप मक्का-मदीना की मस्जिदों के रेन्नोवेशन के कॉन्ट्रैक्ट लेता था।

– 1968 में पिता की मौत के बाद 13 साल की उम्र में लादेन और उनके भाइयों को 300 मिलियन डॉलर (19 अरब रुपए) की संपत्ति विरासत में मिल गई थी।

– शुरुआती पढ़ाई के बाद जेद्दा में ही उसने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए किंग अब्दुल्ल अजीज यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया।

– लादेन के पूर्व क्लासमेट के मुताबिक, वो नाइटक्लब भी जाता था और सऊदी के रईस सहयोगियों के साथ शराब भी पीता था।
– वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर अपना फैमिली बिजनेस संभालने की तैयारी में था, लेकिन ज्यादा दिन कोर्स जारी नहीं रख सका।

– लादेन रिलीजियस पॉलिटिक्स पढ़ाने वाले मुस्लिम कट्टरपंथी शेख अब्दुल्लाह आजम के संपर्क में आया और उनके विचारों से काफी प्रभावित हुआ।

– आजम हमेशा अपनी स्पीच में इस्लामिक राष्ट्रों को विदेशी दखल से आजाद कराने की बात करता था और अपने स्टूडेंट्स को धार्मिक कट्टरपंथ को मानने पर जोर देता था।

– आजम का मानना था कि इस्लाम को अपनी जड़ों की तरफ लौटना चाहिए और इसे न मानने वालों के खिलाफ जिहाद छेड़ा जाना चाहिए।

ऐसे बन गया मोस्ट वॉन्टेड आतंकी…

– सूडान में लादेन ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए विदेशी फंड लिए और आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप शुरू हुए। उसकी पहली प्राथमिका मुस्लिम देशों से अमेरिकियों के खदेड़ना था।

– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1992 में अलकायदा ने पहला हमला यमन के अदेन के एक होटल में किया था, जिसमें दो ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट मारे गए थे।

– इसके बाद 1993 में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बड़ा हमला किया। सेंटर के पास किए ट्रक बम धमाके में छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि सैकड़ों घायल हुए थे।

– अमेरिकियों को निशाना बनाते हुए फिर 1995 में अलकायदा ने नैरोबी और तंजानिया के दार-ए-सलाम में अमेरिकी एम्बेसी के बाहर बम ब्लास्ट किया, जिसमें 224 लोगों की मौत हुई।

– 1996 में अमेरिकी दबाव के चलते सूडान ने लादेन को देश से निकाल दिया। वो अपने 10 बच्चों और तीन बीवियों को लेकर अफगानिस्तान पहुंचा। यहां उसने अमेरिकी फोर्स के खिलाफ जिहाद का एेलान किया।

– 1998 में अमेरिका की एक कोर्ट ने एम्बेसी पर हमले के आरोप में लादेन को दोषी ठहराया। उसके सिर पर 50 लाख डॉलर का इनाम रखा गया।

– इसके बाद 1999 में एफबीआई ने लादेन को दुनिया के 10 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल कर लिया।

– 2001 में अल-कायदा ने 11 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टॉवर्स और पेंटागन पर हमला किया, जिसमें 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

– इस हमले के बाद अमेरिकी सरकार ने मुख्य आतंकी के तौर पर लादेन के नाम का ऐलान कर दिया और इसकी तलाश में अफगानिस्तान में कई बड़े ऑपरेशन किए।

– आखिरकार 2011 में अमेरिका का कोवर्ट ऑपरेशन कामयाब रहा और पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा बिन लागेन को मार गिराया गया।

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 23 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा