आईपीएस एसोसियेशन द्वारा ग्रेटर नोएडा पथिक क्रिकेट स्टेडियम मे मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन।

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: उत्तर प्रदेश आईपीएस एसोसियेशन द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित पथिक क्रिकेट स्टेडियम मे नोएडा  पुलिस के सहयोग से एक मैत्रीपूर्ण मैच का  आयोजन किया गया । जिसमे एडीजी, आईजी, डीआईजी, एस पी स्तर के अधिकारियो ने प्रतिभाग किया। उक्त मैत्रीपूर्ण मैच का शुभारम्भ रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अजयराज शर्मा (पूर्व कमिश्नर दिल्ली ) द्वारा किया गया। मैच ब्लू कैप एलेवन वर्सेस ग्रीन कैप इलेवन के बीच हुआ। ब्लू कैप इलेवन के कैप्टन  डी0एस0 चैहान एडीजी व ग्रीन कैप इलेवन के कैप्टन  आलोक शर्मा एडीजी के बीच टॉस हुआ  ब्लू कैप इलेवन के कैप्टन डी एस चौहान ने टॉस जीतकर पहले फैल्डिंग का फैसला किया । ग्रीन कैप इलेवन ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरो मे 7 विकेट पर 110 रन बनाये जिनकी तरफ से सबसे ज्यादा रन आईपीएस  तरूण गावा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाये।ब्लू कैप इलेवन की तरफ से आई पी एस अनिल कुमार ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए । बाद मे ब्लू  कैप इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर मे उक्त मैच को 5 विकेट से जीत लिया। ब्लू कैप इलेवन की तरफ से आईजी अखिल कुमार ने नाबाद रहते हुए 40 रन बनाये। मैच का समापन समारोह एडीजी मेरठ जोन  प्रशान्त कुमार द्वारा किया गया व एडीजी  आलोक शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती डॉ  सीमा शर्मा द्वारा जीतने वाली टीम को ट्राॅफी प्रदान की गयी। मैन आॅफ दा मैच का इनाम आईजी  अखिल कुमार को मिला। बेस्ट बेटसमैन का अवार्ड आईपीएस तरूण गावा, बेस्ट बाॅलर का अवार्ड आईपीएस  अनिल कुमार व बेस्ट फील्डर का अवार्ड एसएसपी बुलन्दशहर  मुनिराज यादव को दिया गया। इस मौके पर एस पी सिटी  अरुण कुमार व ए एस पी  अभिनंदन व सी ओ ग्रेटर नोएडा 1 व इंसपेक्टर कासना आदि भी मौजूद रहे ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि आई जी रेलवे लखनऊ  वी के सिंह आई पी एस द्वारा स्टेडियम उपलब्ध कराने के लिए सी ई ओ ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी का भी विशेष आभार प्रकट किया । इस मैच को सफल बनाने में  सी आर पी एफ नोएडा व पी ए सी वेस्टर्न जोन का भी विशेष सहयोग रहा ।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 10 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस