आकिलपुर पर इफको द्वारा एक किसान सभा का आयोजन

 गौतम बुद्ध नगर/EROS TIMES :अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत साधन सहकारी समिति आकिलपुर पर इफको द्वारा एक किसान सभा का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा हरनाम सिंह ने  कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए  बताया कि रोटावेटर पर 35,000  ₹ से लेकर ₹50000 तक का अनुदान किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है । उन्होंने किसानों को एनजीटी द्वारा पराली जलाए जाने की रोक के बारे में अवगत कराया। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक इफको ब्रजवीर सिंह ने डीएपी के मुकाबले एन पी के 12 32 16 का प्रयोग किसानों के लिए लाभदायक बताया। उन्होंने  इफको द्वारा जैव उर्वरक जैसे फास्फ बैक्टीरिया  एवं एजोटोबैक्टर की प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे मे किसानों को अवगत कराया और इफको के नए उत्पाद सागरिका के बारे में भी बताया । उन्होंने बुवाई के  20 25 दिन बाद 25 घुलनशील उर्वरक एवं सागरिका के छिड़काव के लाभ के बारे में किसानों को अवगत कराया। ब्रजवीर सिंह ने किसानों को सही तरीके से कंपोस्ट बनाने की सलाह  दी । इफको एमसी के क्षेत्रीय सहायक पुष्पेंद्र सिंह ने गेहूं की फसल में खरपतवारनाशी की प्रयोग विधि एवं इफको  MC के गेहूं की फसल हेतु प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न कृषि रसायनों के लाभ के बारे में अवगत कराया । विवेक कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल आर्य ने पशु पालन के क्षेत्र में बरती जाने वाली सावधानियों से किसान किस प्रकार से लाभ ले सकता है इसके बारे में अवगत कराया। उन्होंने पशुओं को प्रत्येक 3 माह में कीड़े मारने की दवाई अवश्य खिलाने की सलाह दी । इस अवसर पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के प्रगतिशील किसान ओमबीर सिंह के फार्म का अवलोकन भी सभी अधिकारियों द्वारा किया गया । ओमवीर सिंह द्वारा किसानों को जिंक एवं सल्फर के महत्व के बारे में बताया गया।

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 22 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 39 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा