ब्लोसम कोच्चर अरोमा मैजिक ने नोएडा में चौथी फ्रेंचाईज़ी के लॉन्च की घोषणा की

दिल्ली : एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए ब्लोसम कोच्चर अरोमा मैजिक ने नोएडा के सेक्टर 18 में अपनी चौथी फ्रेंचाईज़ी के लॉन्च की घोषणा की। फ्रेंचाईज़ी ग्रीन सलून अग्रणी अरोमाथेरेपिस्ट एवं सौंदर्य उद्योग में आईकन, डॉ. ब्लोसम कोच्चर के द्वारा ग्राहकों के लिए जिम्मेदार सौंदर्य समाधान के सिद्धांत पर काम करेगी।
नोएडा की फ्रेंचाईज़ी ग्रीन सलून 1100 वर्गफीट के क्षेत्र में फैली है और इसमें मैनिक्योर, पेडिक्योर, हेयरकट, हेयर वॉष स्टेषन, ब्यूटी रूम (जहां फेशियल और बॉडी मसाज दी जाती हैं), स्पा रूम और हेयर कलर बार के सेक्शंस हैं।
नए लॉन्च किए गए ब्लोसम कोच्चर अरोमा मैजिक फ्रेंचाईज़ी सलून के मालिक दो युवा डायनामिक भाई – अभिषेक गोयल और विभोर गोयल हैं।
लॉन्च के दौरान डॉ. ब्लोसम कोच्चर, चेयरपर्सन, ब्लोसम कोच्चर ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने कहा, ‘‘मैं हमेशा ‘ब्यूटी विद हार्ट’ के सिद्धांत में विश्वास करती हूं। इसलिए मुझे लगा कि एक ऐसा स्थान होना चाहिए, जहां मेरे ग्राहक आकर न केवल अरोमाथेरेपी का अनुभव ले सके, बल्कि उसे अपनी सौंदर्य की जरूरतों के लिए सतत व सुरक्षित समाधान भी मिले। इसी बात को ध्यान में रखकर मेरी बेटी समंथा ने 2 साल पहले ब्लोसम कोच्चर अरोमा फ्रेंचाईज़ी ग्रीन सलून चेन द्वारा ग्राहकों को सेहतमंद और बेहतरीन सौंदर्य समाधान प्रदान करना प्रारंभ किया।’’
उद्योग की जरूरतों के बारे में उन्होंने आगे कहा, ‘‘मुझे समझ में आ गया कि सौंदर्य उद्योग में ग्राहकों की जरूरतों के मामले में भारी बदलाव आ रहा है। पूरी दुनिया के लोग बेहतरीन जीवनशैली अपना रहे हैं तथा अपने जीवन के लिए अधिक प्राकृतिक, टॉक्सिक फ्री समाधान प्राप्त कर रहे हैं। एक समय ऐसा था जब हम प्रकृति द्वारा प्राप्त उत्पाद प्रदान करते थे, जो ऑर्गेनिक जीवनशैली को बढ़ावा देते थे। अब हम अपने ग्राहकों को ग्रीन, सुरक्षित और सेहतमंद सौंदर्य विकल्प प्रदान कर रहे हैं तथा अपने वातावरण पर भी बोझ नहीं डाल रहे हैं।’’
इस बारे में समंथा कोच्चर, मैनेजिंग डायरेक्टर, ब्लोसम कोच्चर ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने कहा, ‘‘डॉ. कोच्चर के सिद्धांत- ‘आप जो बदलाव दुनिया में देखना चाहते हैं, उसकी शुरुआत खुद करें’ – के अनुसार हमने अपने फ्रेंचाईज़ी ग्रीन सलून का निर्माण किया। एक ब्रांड के रूप में हम अपने सलून में सुरक्षित और प्रकृति से प्राप्त उत्पाद के प्रयोग के लिए समर्पित हैं। अपनी स्किनकेयर की जरूरतों के लिए हम ब्लोसम कोच्चर अरोमा मैजिक उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, जो पैराबेंस, अल्कोहल, नुकसानदायक केमिकल्स, कृत्रिम सुगंध तथा रंगों आदि से 100 प्रतिशत मुक्त हों तथा ऑर्गेनिक जीवनशैली को बढ़ावा दें। हमने सर्वश्रेष्ठ ईकोफ्रेंडली हेयर एवं नेल ब्रांडों के साथ मिलकर सुनिश्चित किया है कि ग्राहकों को सुरक्षित एवं सेहतमंद सौंदर्य समाधान मिल सकें। हमारी पैकेजिंग बायोडिग्रेडेबल है, यह हमारे बुद्धिमान ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने का हमारा तरीका है। हम पर्यावरण को सुरक्षित रखने और अपने कार्बन फुटप्रिंट कम करने में अपना योगदान दे रहे हैं।’’
ब्रांड से अपने जुड़ाव के बारे में अभिषेक गोयल ने बताया, ‘‘मैं व्यक्तिगत रूप से प्रकृति के बहुत नजदीक हूं, इसलिए मैं ऐसा ब्रांड चाहता था जो पर्यावरण एवं सेहत के मामले में बहुत सचेत हो। जिस दिन मुझे ब्लोसम कोच्चर अरोमा मैजिक और उनके ग्रीन सलून कॉन्सेप्ट के बारे में पता चला, मैं खुद को इससे जोड़ने से रोक न सका। यह यात्रा इतनी अच्छी रही है कि हम इस ब्रांड के साथ नई ऊंचाईयां छूने के लिए उत्साहित हैं।’’
इस सलून की यूएसपी हैं : इंटीरियर – इस सलून में ग्रामीण लुक है, जिसके रंग व्हाईट तथा वूडन के बीच बहते हैं। प्राकृतिक ग्रीन वॉल ईको-फ्रेंडली वातावरण बनाने में प्रमुख भूमिका निभा रही है, तथा प्राकृतिक फ्लोरिंग नया सीमेंट लुक प्रदान कर रही है। एनर्जी एफिशियंट लाईटिंग बिजली की खपत कम करती है और हीट का उत्सर्जन भी कम होता है। उत्पाद – ब्लोसम कोच्चर अरोमा मैजिक ब्रांड के उत्पादों का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि हमारे सभी उत्पाद पैराबेंस, अल्कोहल, नुकसानदायक केमिकल्स, कृत्रिम खुषबू और रंगों से मुक्त हैं और ऑर्गेनिक जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। हम अपने सलून में सुरक्षित व प्रकृति से प्राप्त उत्पादों के प्रयोग के लिए समर्पित हैं, इसलिए हमने सर्वश्रेष्ठ ईको फ्रेंडली हेयर एवं नेल ब्रांडों के साथ पार्टनरशिप करके यह सुनिष्चित किया है कि ग्राहकों को सुरक्षित व सेहतमंद ब्यूटी समाधान प्राप्त हों। हमारी उत्पाद की पैकेजिंग पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती, क्योंकि ये बायोडिग्रेडेबल हैं। प्रशिक्षण – ग्राहकों को सेवाएं देते हुए पानी के फालतू प्रयोग और अत्यधिक बिजली के प्रयोग को नियंत्रित करने के लिए थेरेपिस्ट प्रशिक्षित होते हैं। प्रदान की जाने वाली सेवाएं : यहां प्रदान की जाने वाली सेवाएं अरोमाथेरेपी आधारित हैं, इसलिए अन्य सलूनों पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं से काफी अलग हैं। फेशियल, बॉडी मसाज, बॉडी रैप तथा बॉडी स्पा ब्लोसम कोच्चर अरोमा मैजिक की प्रोफेशनल श्रृंखला के उत्पादों से बनाए गए हैं, जिससे उनमें अरोमाथेरेपी का विश्वसनीय टच आ जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे सभी उत्पाद प्रकृति से प्राप्त किए गए हैं। कुछ सेवाएं विशेष रूप से फ्रेंचाईज़ी ग्रीन सलून के लिए तैयार की गई हैं।
  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 21 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 37 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा